Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द कपिल शर्मा शो की वापसी:भारती सिंह, कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक के साथ कपिल ने शुरू की शो की शूटिंग, बोले- ‘पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत

सोनी टीवी का कॉमेडी शो द कपिल शर्मा शो एक लंबे इंतजार के बाद अब दोबारा दर्शकों को हंसाने के लिए तैयार है। शो जल्द ही वापसी करने वाला है जिसके लिए कपिल शर्मा ने अपनी पुरानी टीम, भारती सिंह, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा, चंदन प्रभाकर और सुदेश लहरी के साथ एपिसोड की शूटिंग भी कर दी है।

कपिल शर्मा ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट से अपनी टीम के साथ कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा है, ‘पुराने चेहरों के साथ नई शुरुआत। जल्द आ रहे हैं’। तस्वीरों में कपिल की पूरी टीम मुस्कुराते हुए नजर आ रही है। तस्वीरें सामने आते ही शो के फैंस काफी खुश नजर आ रहे हैं। वहीं इंडस्ट्री के दोस्तों की तरफ से भी कपिल को खूब बधाइयां मिल रही हैं।

बता दें कि दूसरी बार पिता बनने के लिए कपिल ने शो से ब्रेक लिया था, लेकिन लॉकडाउन के चलते उन्होंने शो ऑफएयर करने का फैसला किया था। अब महीनों बाद शो जल्द ही सोनी टीवी पर वापसी कर रहा है। फिलहाल शो को कब से ऑनएयर किया जाएगा, इस बात की कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *