Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कम हो रहा रोजगार:अप्रैल के मुकाबले मई में 3.50 लाख लोगों को कम मिले रोजगार, मई में 9.20 लाख लोगों को मिली नौकरी

नई दिल्ली

कोरोना काल में नौकरी ढूंढ रहे लोगों के लिए बुरी खबर सामने आई है। मई महीने में अप्रैल और मार्च की तुलना में लोगों को कम नौकरियां मिली हैं। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) से मई 2021 में 9.20 लाख लोग जुड़े हैं जो अप्रैल के मुकाबले 28% कम है। अप्रैल महीने में EPFO से 12.76 लाख लोग जुड़े थे। इससे पहले मार्च 2021 में 11.22 सदस्य जुड़े थे। EPFO के आंकड़े रोजगार की स्थिति को दर्शाते हैं।

2021 में किस महीने कितने लोग जुड़े

महीनाकितने लोग जुड़े
जनवरी11.95 लाख
फरवरी12.37 लाख
मार्च11.22 लाख
अप्रैल12.76 लाख
मई9.20 लाख

5.37 लाख नए सदस्य EPF स्कीम से जुड़े
महीने के दौरान जुड़े कुल 9.20 लाख सदस्यों में से लगभग 5.73 लाख नए सदस्य पहली बार कर्मचारी भविष्य निधि योजना से जुड़े हैं। वहीं लगभग 3.47 लाख सदस्य ऐसे हैं जो किसी कारण EPFO से अलग हो गए थे जो मई में फिर जुड़ गए हैं। मई में नए सदस्यों में महिलाओं की हिस्सेदारी लगभग 22% रही।

नए सदस्य जोड़ने के मामले में महाराष्ट्र और हरियाणा आगे
सबसे ज्यादा नए लोग महाराष्ट्र, हरियाणा, गुजरात, तमिलनाडु और कर्नाटक में नए रोजगार के अच्छी-खासी तेजी दर्ज की गई। इन राज्यों में अप्रैल में EPFO से लगभग 5.45 लाख लोग जुड़े है जो कुल जुड़ने वालों का 59.29% है।

वित्त वर्ष 2020-21 में 77.08 लाख नए सदस्य जुड़े
EPFO में हर महीने औसतन 7 लाख नए मेंबर जुड़ते हैं। 2020-21 में कुल 77.08 लाख नए सदस्य EPFO से जुड़े थे। EPFO की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार वित्त वर्ष 2019-20 में EPFO के साथ 78.58 लाख नए सदस्य जुड़े। इससे पिछले वित्त 2018-19 के दौरान यह आंकड़ा 61.12 लाख का रहा था। EPFO अप्रैल, 2018 से नए सदस्यों के आंकड़े जारी कर रहा है। वित्त वर्ष 2021-22 की बात करें तो इसके दो महीनों यानी अप्रैल और मई महीने में कुल 20.20 लाख लोग जुड़े हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *