Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोर्न फिल्म केस:शिल्पा शेट्टी के पति के सपोर्ट में उतरे सिंगर मीका सिंह, बोले-राज कुंद्रा अच्छे इंसान हैं, कोर्ट तय करेगा सच और झूठ

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्न मूवीज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें और उनके साथी रयान थारप को 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। मुंबई पुलिस का कहना है कि राज कुंद्रा इस मामले में मुख्य साजिशकर्ता हैं और हमारे पास उनके खिलाफ पुख्ता सबूत हैं। अब इस मामले पर सिंगर मीका सिंह का रिएक्शन सामने आया है। साथ ही मीका ने यह भी बताया है कि उन्होंने राज कुंद्रा का एक ऐप देखा है।

मेरी समझ से राज कुंद्रा अच्छे इंसान हैं
मीका सिंह ने इस मामले पर पपाराजी से बात करते हुए कहा, “मैं इंतजार ही कर रहा हूं कि इस केस में आगे क्या होगा। चलो देखते हैं, जो भी होगा अच्छा होगा। मुझे इतना नॉलेज नहीं है, उनके ऐप के बार में। मैनें उनकी एक ऐप देखी थी, वो सिंपल ऐप थी। ज्यादा कुछ नहीं था उसके अंदर, तो अच्छे की उम्मीद करें। मेरी समझ से राज कुंद्रा अच्छे इंसान हैं। अब देखते हैं क्या सच है और क्या झूठ, यह तो कोर्ट ही बता सकता है।”

केस में शिल्पा शेट्टी से भी हो सकती है पूछताछ
राज कुंद्रा के केस पर मीका सिंह से पहले पूनम पांडे, गहना वशिष्ठ, कंगना रनोट और राखी सावंत सहित कई सेलेब्स ने रिएक्शन दिए हैं। कोई इस केस में राज का सपोर्ट कर रहा है, तो कई उनके खिलाफ बोल रहा है। बता दें कि राज कुंद्रा को भायखला जेल ले जाया गया है। हिरासत में भेजे जाने के बाद पुलिस आरोपियों को यहां रखती है और उनसे पूछताछ करती है। इस मामले में पुलिस शिल्पा शेट्टी से भी पूछताछ कर सकती है, क्योंकि शिल्पा अधिकतर बिजनेस में पति राज कुंद्रा की पार्टनर हैं। माना जा रहा है कि मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच उन्हें हाजिर होने के लिए जल्द समन भेज सकती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *