Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रिलेशनशिप:सौतेले बेटे शाहिद कपूर से अपने रिश्ते को लेकर सुप्रिया पाठक बोलीं- वो हमारी फैमिली के मुख्य एंकर हैं

एक्ट्रेस सुप्रिया पाठक ने हाल ही में हुए अपने इंटरव्यू में सौतेले बेटे शाहिद कपूर और बहू मीरा राजपूत के बारे में बात की, जहां शाहिद को उन्होंने परिवार का ‘मुख्य एंकर’ बताया, वहीं उन्होंने मीरा की कुकिंग स्किल्स की तारीफ भी की। सुप्रिया पाठक पंकज कपूर की दूसरी पत्नी हैं। पंकज की पहली पत्नी एक्ट्रेस नीलिमा अजीम हैं और शाहिद पंकज और नीलिमा के बेटे हैं।

सुप्रिया ने शाहिद को परिवार का अटूट हिस्सा बताया

शाहिद और उनके बच्चों द्वारा फिल्मों के बारे में बात करते हुए, सुप्रिया ने कहा, “बिल्कुल! शाहिद मेरे बच्चों के भाई हैं। वह उनके बड़े भाई हैं, भाई! वह परिवार का अटूट हिस्सा हैं। वह हमारे मुख्य एंकर हैं। यह नैचुरल है। वे भाई-बहन हैं। इसलिए, वो हमेशा एक दूसरे के साथ रहते हैं। वे किसी भी अन्य भाई-बहनों की तरह हैं। हम एक नॉर्मल फैमिली हैं।”

सुप्रिया ने मीरा को बेहतरीन कुक बताया

मीरा राजपूत के बारे में सुप्रिया कहती हैं, “वो एक बेहतरीन कुक हैं। वो बहुत अच्छा अप्पम, स्टू और खाओ सुए बनाती हैं। हां, मैंने उनके हाथ का खाना चखा है। लेकिन दुख की बात ये है कि मुझे नहीं पता कि फोटो कैसे क्लिक करें और मेरे पास सोशल मीडिया प्रोफाइल भी नहीं है, इसलिए मैं आप लोगों के साथ शेयर नहीं कर सकती। लेकिन वो बहुत अच्छा खाना बनाती हैं।”

सुप्रिया और शाहिद के रिश्ते काफी मजबूत हैं

सुप्रिया चार दशकों से हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं और उन्होंने फिल्म ‘कलयुग’, ‘बाजार’, ‘मिर्च मसाला’, ‘शंघाई’ और ‘वेक अप सिड’ जैसी फिल्मों में काम किया है। साथ ही वो ‘इधर उधर’ और ‘खिचड़ी’ जैसे टेलीविजन शोज में भी नजर आ चुकी हैं। सुप्रिया और पंकज की एक बेटी सना कपूर और बेटा रुहान कपूर है। सना ने साल 2015 में फिल्म ‘शानदार’ से बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरूआत की थी। सुप्रिया, पंकज और उनकी पहली पत्नी नीलिमा अजीम के बेटे शाहिद कपूर को भी बेहद चाहती हैं। दोनों के रिश्ते भी काफी मजबूत हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *