Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोर्नोग्राफी केस:यूट्यूबर पुनीत कौर ने लगाया आरोप, बोलीं-फिल्म में काम करने के लिए राज कुंद्रा ने मुझे भेजा था मैसेज; भगवान करे ये आदमी जेल में ही सड़े

शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को पोर्नोग्राफी केस में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सोमवार को गिरफ्तार किया था। इसके बाद मंगलवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया गया जहां से उन्हें और उनके साथी रयान थारप को 23 जुलाई तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा दिया गया। अब हाल ही में इस मामले पर यूट्यूबर पुनीत कौर का रिएक्शन सामने आया है। उन्होंने दावा किया है कि राज कुंद्रा ने उन्हें भी कुख्यात अश्लील एप ‘हॉटशॉट्स’ के वीडियो में काम करने के लिए संपर्क किया था।

पुनीत कौर ने सोशल मीडिया स्टोरी पर कई फोटोज शेयर कर लिखा, “ब्रो, क्या तुम्हें याद है हमारा वेरिफाइड वीडियो, जहां पर इन्होंने मुझे ‘हॉटशॉट्स’ में काम करने के लिए DM (डायरेक्ट मैसेज) किया था?” यह कैप्शन पुनीत ने अपने एक दोस्त हरमन को टैग करते हुए लिखा है।

भगवान करे ये आदमी जेल में ही सड़े
पुनीत कौर ने आगे लिखा, “ये आदमी सच में लोगों को फंसा रहा है। जब मेरे पास पहली बार राज कुंद्रा का DM आया था, तो मुझे पहले लगा था कि ये एक स्पैम है। भगवान करे ये आदमी जेल में ही सड़े।” उन्होंने अपनी सोशल मीडिया स्टोरी पर राज कुंद्रा से जुड़े अन्य कई स्क्रीनशॉट भी शेयर किए हैं।

सागरिका सुमन ने भी लगाया था राज कुंद्रा पर आरोप
पुनीत कौर से पहले भी कई लोग राज कुंद्रा पर गंभीर आरोप लगा चुके हैं। सागरिका शोना सुमन ने भी आरोप लगाया था कि राज कुंद्रा की कंपनी द्वारा उनसे एक वीडियो कॉल के जरिए वर्चुअल ऑडिशन देने के लिए कहा गया था। उनके अनुसार, वीडियो कॉल में मौजूद एक शख्स ने उनसे न्यूड ऑडिशन देने के लिए कहा था। लेकिन उनके द्वारा की गई इस डिमांड के बाद सागरिका ने ऑडिशन देने से मना कर दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *