Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोर्नोग्राफी केस में फंसे राज:पति राज कुंद्रा की गिरफ्तारी के बाद सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल हो रही हैं शिल्पा शेट्टी, लोग बोले-सुपर से भी ऊपर

पोर्न मूवीज बनाने के मामले में मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा को सोमवार देर रात गिरफ्तार किया था। मुंबई क्राइम ब्रांच के मुताबिक, राज के खिलाफ इसी साल फरवरी में केस दर्ज किया गया था। राज कुंद्रा ने पोर्न फिल्म इंडस्ट्री में 8 से 10 करोड़ रुपए का निवेश किया था।

राज कुंद्रा और उनके ब्रिटेन में रह रहे भाई ने वहीं केनरिन नाम की एक कंपनी बनाई। फिल्मों के वीडियो भारत में शूट किए गए थे और वी ट्रांसफर (ये एक फाइल ट्रांसफर सर्विस है) के जरिए उन्हें केनरिन को भेजा गया। ये कंपनी राज कुंद्रा ने ही बनाई और विदेश में रजिस्ट्रेशन करवाया ताकि भारत के साइबर लॉ से बच सकें।

राज की गिरफ्तारी के बाद कुछ वॉट्सऐप चैट सामने आई थी जिनसे ये खुलासा हो रहा है कि राज ने पोर्न मूवीज बनाने के कारोबार से तगड़ी कमाई की है। राज की गिरफ्तारी से शिल्पा शेट्टी को तगड़ा झटका लगा है। वह सुपर डांसर चैप्टर 4 की शूटिंग में भी हिस्सा लेने नहीं पहुंचीं। उधर सोशल मीडिया पर भी राज कुंद्रा और शिल्पा शेट्टी की जमकर खिल्ली उड़ रही है। दोनों की जमकर आलोचना हो रही है और लोग इनपर बने मीम शेयर कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *