Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

ब्रिटेन में वैज्ञानिकों की चेतावनी:एक हफ्ते में 38.4% बढ़ गए कोरोना के नए मरीज, वैज्ञानिकों ने प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को लॉकडाउन लगाने के लिए चेताया

लंदन/वॉशिंगटन

ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अनलॉक के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चेतावनी दी है। साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज (सेज) ने कहा है कि 8-14 जुलाई के बीच अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 38.4% बढ़ी है। इस स्थिति में अगस्त में फिर लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। मास्क और अन्य कोरोना प्रतिबंध भी अनिवार्य करने होंगे। वैज्ञानिकों ने कहा, ‘अगर यही रफ्तार रही तो अगस्त में हर रोज एक लाख मरीज आ सकते हैं। पीएम जॉनसन तैयार रहें।’

अमेरिका में 52%, और ब्रिटेन में 41% मरीज बढ़े

ब्रिटेन में सात दिन में 41% कोरोना मरीज बढ़े हैं। अमेरिका में बढ़ोतरी का यह आंकड़ा 52%, फ्रांस में 69,213 (129%) और इंडोनेशिया में (24%) रहा। इसी तरह इटली में सात दिन में 19,390 (116%) और जर्मनी में 9,541 (66%) कोरोना मरीज बढ़े। इजरायल में वृद्धि का यह आंकड़ा 6,909 (90%) रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *