Saturday, June 27निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना दुनिया में:बीते दिन 5.51 लाख केस आए, 8514 की मौत; अमेरिका में ढाई महीने बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 50 हजार के पार

वॉशिंगटन

दुनिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। गुरुवार को यहां 5 लाख 51 हजार 215 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस दौरान 3 लाख 94 हजार 938 लोगों ने कोरोना को मात दी और 8514 लोगों की संक्रमण की वजह से जान भी गई।

वहीं, अमेरिका में कोरोना के मामलों ने रफ्तार पकड़ ली है। बीते दिन यहां 56,525 लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई। यह पिछले 82 दिनों में एक दिन मिले संक्रमितों का सबसे बड़ा आंकड़ा है। इससे पहले एक मई को यहां 50,659 संक्रमितों की पहचान हुई थी।

अमेरिका में 52%, और ब्रिटेन में 41% मरीज बढ़े
बीते 7 दिन में ब्रिटेन में 41% और अमेरिका में 52% कोरोना मरीज बढ़े हैं। इसी तरह फ्रांस में 129% और इंडोनेशिया में 24% मरीज बढ़े। इसी तरह इटली में 7 दिन में 19,390 (116%) और जर्मनी में 9,541 (66%) कोरोना मरीज बढ़े। इजराइल में वृद्धि का यह आंकड़ा 6,909 (90%) रहा।

वैज्ञानिकों ने फिर चेतावनी दी

  • ब्रिटेन में वैज्ञानिकों ने एक बार फिर अनलॉक के लिए प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन को चेतावनी दी है। साइंटिफिक एडवाइजरी ग्रुप फॉर इमर्जेंसीज (सेज) ने कहा है कि 8-14 जुलाई के बीच अस्पतालों में भर्ती होने वाले मरीजों की संख्या 38.4% बढ़ी है।
  • इस स्थिति में अगस्त में फिर लॉकडाउन लगाना पड़ेगा। मास्क और अन्य कोरोना प्रतिबंध भी अनिवार्य करने होंगे। वैज्ञानिकों ने कहा, ‘अगर यही रफ्तार रही तो अगस्त में हर रोज एक लाख मरीज आ सकते हैं। पीएम जॉनसन तैयार रहें।’

दावा- भारत में कोरोना से करीब 50 लाख मौतें
भारत में पिछले 17 महीनों में कोरोना से करीब 50 लाख मौतें हो चुकी हैं। यह अनुमान एक अमेरिकी संस्था की स्टडी में जताया गया है। संस्था ने जनवरी 2020 से जून 2021 तक का डेटा जुटाया है। उसके मुताबिक, कोरोना से बने हालात भारत की आजादी और बंटवारे के बाद सबसे बड़ी मानवीय त्रासदी है। इस स्टडी में कोरोना के डेल्टा वैरिएंट को दुनिया के लिए बड़ा खतरा बताया गया है, जो संक्रमण की नई लहर ला सकता है।

अब तक 19.27 करोड़ लोग संक्रमित
दुनिया में अब तक 19.27 करोड़ से ज्यादा लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से 41.41 लाख लोगों की मौत हो गई है, जबकि 17.53 करोड़ से ज्यादा लोगों ने कोरोना को मात दी है। फिलहाल 1.33 करोड़ लोगों का इलाज चल रहा है। इनमें 1.32 करोड़ लोगों में कोरोना के हल्के लक्षण हैं और 81,182 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *