Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

हंगामा 2:राज कुंद्रा की कंट्रोवर्सी से पोस्टपोन नहीं होगी शिल्पा की कमबैक फिल्म, प्रोड्यूसर बोले- ‘बुरा लगा देखकर कि लोग शिल्पा का नाम घसीट रहे हैं’

बॉलीवुड एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी 14 सालों बाद हंगामा 2 फिल्म से फिल्मों में बतौर एक्टर कमबैक कर रही हैं। ये फिल्म 23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज की जाने वाली है। कमबैक फिल्म की रिलीज के महज कुछ दिनों पहले ही शिल्पा के पति और बिजनेसमैन राज कुंद्रा पोर्न फिल्में प्रोड्यूस करने के मामले में बुरी तरह फंस गए हैं जिसके चलते उन्हे क्राइम ब्रांच द्वारा गिरफ्तार भी कर लिया गया है। इसी बीच खबरें थीं कि राज के विवादों से घिरने के बाद अब शिल्पा की कमबैक फिल्म को पोस्टपोन कर दिया जाएगा, हालांकि प्रोड्यूसर रतन जैन ने इससे साफ इनकार कर दिया है।

हाल ही में न्यूज 18 से बातचीत के दौरान हंगामा 2 के प्रोड्यूसर रतन जैन ने कहा, ‘इन सब बातों का हंगामा 2 से क्या लेना-देना? शिल्पा के पति पर मामला दर्ज हुआ है शिल्पा पर नहीं। वो फिल्म की एक आर्टिस्ट हैं और उन्होंने प्रमोशन के अलावा अपना सारा काम पूरा कर लिया है। यहां तक कि इन्वेस्टिगेटिव एजेंसी ने भी ये सा किया है कि इस मामले में शिल्पा शेट्टी का कोई रोल नहीं है, इसलिए मुझे नहीं लगता कि इससे हमारी फिल्म पर कोई असर पड़ेगा। ये देखकर दुख होता है कि लोग शिल्पा का नाम इन सब में घसीट रहे हैं जबकि उसका इससे कोई लेना-देना नहीं है’।

आगे प्रोड्यूसर रतन जैन कहते हैं, ‘हमने साफ मंशा के साथ एक बेहतरीन फिल्म बनाई है। लोग ये फिल्म शिल्पा शेट्टी की बेबुनियाद कंट्रोवर्सी के चलते नहीं बल्कि कंटेंट के कारण देखेंगे’।

23 जुलाई को डिज्नी प्लस हॉटस्टार में रिलीज हो रही हंगामा 2, साल 2003 की फिल्म हंगामा की सीक्वल है जिसमें आफताब शिवदासनी, अक्षय खन्ना और रिमी सेन लीड रोल में थे। प्रियदर्शन द्वारा निर्देशित की जा रही हंगामा 2 में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मिजान जाफरी और प्रनीता सुभाष लीड रोल में हैं। वहीं आशुतोष राणा, राजपाल यादव और जॉनी लिवर भी फिल्म में दर्शकों को हंसाते नजर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *