Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पोर्न फिल्म केस:गहना वशिष्ठ का दावा, बॉलीफेम नाम का ऐप लॉन्च करने वाले थे राज कुंद्रा, शिल्पा की बहन शमिता को देने वाले थे रोल

राज कुंद्रा के पोर्न दिखाने वाले ऐप पर कई प्रोजेक्ट्स में काम कर चुकीं गहना वशिष्ठ उनके समर्थन में उतर आई हैं। गहना पोर्न फिल्म केस में राज कुंद्रा से पहले गिरफ्तार की जा चुकी हैं और इन दिनों जमानत पर हैं। राज की गिरफ्तारी के बाद गहना ने एक इंटरव्यू में राज का बचाव करते हुए पूनम पांडे पर निशाना साधा था। अब एक नए इंटरव्यू में गहना ने कई अन्य खुलासे भी किए हैं।

गहना वशिष्ठ पर भी अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। हाल ही में उन्हें इस मामले में जमानत मिली है।

गहना वशिष्ठ पर भी अश्लील फिल्में बनाने का आरोप है। हाल ही में उन्हें इस मामले में जमानत मिली है।

शमिता को देने वाले थे रोल

गहना ने एक इंटरव्यू में कहा, राज की गिरफ्तारी से कुछ दिन पहले मैं उनसे उनके ऑफिस में मिलने गई थी। वहां मुझे पता चला कि वह बॉलीफेम नाम का एक ऐप लॉन्च करने की तैयारी कर रहे हैं। इस ऐप पर वह चैट शोम रियलटी शो, म्यूजिक वीडियो, फीचर फिल्में आदि दिखाना चाहते थे। इस ऐप के कंटेंट पर बोल्ड सीन्स की कोई प्लानिंग नहीं थी। मैंने और राज ने कुछ स्क्रिप्ट्स डिस्कस की थी। इस डिस्कशन के दौरान एक स्क्रिप्ट में हमें शमिता शेट्टी को कास्ट करने का ख्याल आया। सईं तम्हनकर और कुछ अन्य आर्टिस्टों की नाम पर भी विचार हुआ था। मैं इन फिल्मों के डायरेक्शन की कमान संभालने वाली थी और इसी बीच राज अरेस्ट हो गए।

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी।

शिल्पा शेट्टी, राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी।

गहना ने आगे कहा कि उनका काम केवल फिल्मों को डायरेक्ट करने का का होता और वो वही करतीं। शमिता ने फिल्म में काम करने से पहले क्या शर्तें रखीं और उन्हें क्या फीस मिली, इसका उन्हें कोई अंदाजा नहीं है।

पूनम पर बरसी थीं गहना

इससे पहले गहना ने राज का समर्थन करते हुए एक इंटरव्यू में कहा था, 2011 में पूनम ने कहा था कि इंडिया वर्ल्ड कप जीतेगा तो वह न्यूड हो जाएंगी। वह सालों से न्यूड वीडियो बना रही हैं। ये लोग कैसे कह सकते हैं कि राज कुंद्रा ने इन्हें पोर्न इंडस्ट्री में धकेला? ये लोग राज के कंपनी लॉन्च करने के काफी समय पहले से वीडियो बना रहे हैं। आज पूनम राज के साथ नहीं हैं, उन्हें शिल्पा से सहानुभूति है जिनके पति के साथ वह न्यूड वीडियो शूट करती थीं। इक आदमी फंसा हुआ है और हर कोई स्थिति का फायदा उठाने की कोशिश कर रहा है।

इससे पहले गहना ने अपनी गिरफ्तारी पर कहा था कि उन्हें जान-बूझकर फंसाया गया। गहना ने कहा, डिजिटल प्लेटफॉर्म्स पर कोई सेंसरशिप नहीं है, लोग जो चाहें वो बना सकते हैं। लेकिन राज के एप के लिए जो वीडियो बने हैं उन्हें आप पोर्न नहीं कह सकते हैं। ये वैसा ही कंटेंट है जो अन्य ओटीटी प्लेटफॉर्म्स बना रहे हैं, ऐसे में मुझे और राज कुंद्रा को टारगेट क्यों करना?

फरवरी में गिरफ्तार हुई थीं गहना

मुंबई पुलिस ने फरवरी में एक्ट्रेस गहना वशिष्ठ सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया था। बाद में तीन और लोगों की गिरफ्तारी हुई थी। इसके बाद इस मामले में दो FIR दर्ज की गईं। बताया जा रहा है कि कथित तौर पर एक्टर्स को अश्लील फिल्म के लिए न्यूड सीन शूट करने के लिए मजबूर करने के आरोप में पुलिस ने ये कार्रवाई की थी।

तब ये बात भी सामने आई थी कि शूट की गई फिल्मों को पेड मोबाइल एप्लिकेशन पर रिलीज किया गया था। इसके बाद पुलिस ने हाल ही में मामले से जुड़े एक और शख्स उमेश कामत को गिरफ्तार किया था। कामत की गिरफ्तारी के बाद पुलिस को बड़ी लीड मिली और पोर्न फिल्मों के इस रैकेट में राज कुंद्रा का कनेक्शन सामने आया। ​​​​​

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *