पैन- इंडिया सुपरस्टार प्रभास ने नाग अश्विन के निर्देशन में बन रही साइंस फिक्शन की शूटिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में बाहुबली प्रभास के साथ बॉलीवुड के महानायक अमिताभ भी लीड रोल में नजर आने वाले हैं। फिल्म की शूटिंग शुरू होने हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में मुहूर्त पूजा का आयोजन किया गया था जिसकी एक झलक प्रभास ने सोशल मीडिया पर शेयर की है।
प्रभास ने गुरू पूर्णिमा के खास मौके पर अपने सोशल मीडिया पर शूटिंग शुरू होने की जानकारी देते हुए मुहूर्त की तस्वीर शेयर की है। प्रभास ने तस्वीर के साथ लिखा, इस गुरू पूर्णिमा के मौके पर इंडियन सिनेमा के गुरू के लिए क्लैप करना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। अब ये शुरू हो चुकी है। प्रोजेक्ट- के। अमिताभ बच्चन, दीपिका पादुकोण, नाग अश्विन, वैजंती मूवीज।
अमिताभ बच्चन ने शेयर की मुहूर्त क तस्वीर
अमिताभ बच्चन ने मुहूर्त के बाद अपने हिस्से की शूटिंग शुरू कर दी है। बिग बी ने अपने सोशल मीडिया से तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, प्रोजेक्ट- के के लिए मुहूर्त के लिए। ऐसे व्यक्ति के पीछे क्लैप के दौरान खड़ा होना सौभाग्य की बात है जिसने पूरे देश को बाहुबली के जरिए सिनेमैटिक मैजिकल वेव दी है। प्रभास।
नाग अश्विन की साइंस फिक्शन फिल्म में पहली बार प्रभास और दीपिका पादुकोण की जोड़ी देखने मिलेगी। डायरेक्टर ने दीपिका के रोल पर कहा, मैं बहुत एक्साइटेड हूं क्योंकि जो किरदार दीपिका कर रही हैं वो आज तक किसी ने नहीं किया है। प्रभास और दीपिका की पेयरिंग और दोनों की कहानी इस फिल्म का हाइलाइट पॉइंट होगा।