Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

10 लाख फिरौती के लिए पकड़ा युवक छुड़वाया

हनुमानगढ़। अपहरण व फिरौती मांगने के मामले में टिब्बी पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर अपह्रत युवक को छुड़वा लिया। टिब्बी एसएचओ भूप सिंह सहारण के अनुसार पंजाब मलोट औलख निवासी मनफूल सिंह (45) पुत्र पूर्णसिंह को गिरफ्तार गया और कोर्ट मेंपेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया। एसएचओ सहारण के अनुसार सुरेवाला निवासी मोहित कुमार ने दस जनवरी को प्रकरण दर्ज करवाया गया था।
परिवादी के अनुसार आठ जनवरी को एक कार में सवार चार लोगों ने पिस्तौल दिखाते हुए छोटे भाई विनोद कुमार उर्फ गोरू (30) का गांव से अपहरण कर लिया। इसके बाद अपहरणकर्ताओं ने विनोद उर्फ गोरू को छोड़ने के लिए 10 लाख रुपए व रैड मरकरी की फिरौती मांगी।
पुलिस ने इसे गंभीरता से लिया और रिपोर्ट के आधार पर अज्ञात चार जनों के खिलाफ आईपीसी की धारा 364ए, 120बी के तहत मामला दर्ज कर जांच उप निरीक्षक रामकरण को सौंपी गई। अपहरणकर्ताओं की तलाश व धरपकड़ के लिए टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने सिटी मलोट थाना स्टाफ की मदद से रात्रि को अनाज मण्डी मलोट में दबिश देकर अपहरणकर्ता मनफूल सिंह को गिरफ्तार कर लिया।
साथ ही चार दिनों से बंधक विनोद उर्फ गोरू को छुड़वा लिया। आरोपित के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल कार बरामद कर ली गई। प्रकरण में फरार तीन अन्य की तलाश की जा रही है।
ल्ल अपहरण के बाद मलोट छोड़ वापस वल्लभगढ़ चले गए
प्रकरण अनुसंधान अधिकारी एएसआई रामकरण के अनुसार आरोपित मनफूल से प्रथम दृष्टया हुई पूछताछ में उसने बताया कि अपने तीन साथियों के साथ उसने युवक का अपहरण किया। वे अपहरण के बाद उसे मलोट छोड़कर वापस वल्लभगढ़ चले गए। पूछताछ में गांव सूरेवाला के भी कुछ लोगों के प्रकरण में शामिल होने की आशंका जताई जा रही है। संदिग्ध कई लोग अपने-अपने ठिकानों से फरार हैं। उनकी धरपकड़ के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *