Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इन्द्र हिसारिया गोशाला समिति के बने पुन: अध्यक्ष

  • जल्द शुरू होगी गोशाला के मुख्य द्वार पर चाय की नि:शुल्क सेवा
    हनुमानगढ़ (सीमा सन्देश न्यूज)।
    श्री गोशाला समिति की वार्षिक बैठक रविवार को जंक्शन में अबोहर रोड स्थित गोशाला प्रांगण में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता गोशाला समिति अध्यक्ष इंद्र हिसारिया ने की। बैठक में गोशाला समिति सचिव गोपाल जिंदल ने वर्ष भर का लेखा-जोखा सदन के समक्ष रखा जिसे सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। सभी सदस्यों की ओर से आगामी 3 वर्ष के लिए कार्यकारिणी बनाने का निर्णय लिया गया। सभी सदस्यों ने गोशाला समिति के वर्तमान अध्यक्ष इंद्र हिसारिया को पुन: अध्यक्ष बनाने का प्रस्ताव रखा गया। इस पर सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से इंद्र हिसारिया को आगामी 3 वर्ष के लिए पुन: अध्यक्ष चुना गया। पुन: अध्यक्ष चुने जाने पर समिति सदस्यों ने माल्यार्पण कर हिसारिया का स्वागत किया। बैठक में सभी सदस्यों की ओर से गोशाला समिति का संरक्षक जगदीश सिंगला को बनाने का निर्णय लिया गया। इसी के साथ कार्यकारिणी विस्तार का अधिकार अध्यक्ष इंद्र हिसारिया को दिया गया। बैठक में समिति सदस्यों की ओर से गोशाला समिति के मुख्य द्वार के पास राहगीरों के लिए निशुल्क चाय के वितरण एवं गोशाला में तैयार होने वाली मिठाइयों की प्रदर्शनी लगाने का सुझाव रखा गया। इस पर सभी सदस्यों ने चर्चा कर प्रस्ताव को पारित किया। इसी के साथ बैठक में आगामी 3 वर्षांे में किए जाने वाले विकास कार्यों पर चर्चा की गई। गोशाला समिति अध्यक्ष इंद्र हिसारिया ने कहा कि गोशाला का उत्तरोत्तर विकास करना हम सभी का मुख्य उद्देश्य है। इसी के चलते जल्दी ही गोशाला में 2000 नंदियों की क्षमता वाली नंदीशाला बनाने की योजना भी तैयार की जा रही है जिसे जल्द ही मूर्त रूप दिया जाएगा। इस मौके पर हेमराज जिंदल, शिव भगवान ढूढाणी, बीरबल जिंदल, अशोक लखोटिया, सुशील मोहता, बब्बी, मुनीश बतरा, मुकेश महर्षि, रघुवीर बंसल, महावीर जांगिड़ आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *