श्रीकरणपुर (सीमा सन्देश)। पदमपुर -श्रीकरणपुर रोड पर स्थित गुरुद्वारा नानकसर में जीकेएस से जुुड़े किसानोंं द्वारा केंद्र सरकार की ओर से कृषि सबंधी लाऐ तीन अध्यादेशों के विरोध में बैठक का आयोजन किया गया। यहां पर किसानों द्वारा पूर्व मंत्री सुरेंद्रपाल टीटी को आमंत्रित किया गया था कि वे भाजपा की केंद्र सरकार की ओर से बनाए गए कृषि कानूनों के संबंध में हमें उचित जानकारी दें , अगर किसानों को वे पूर्ण रूप से इन कानूनों के संबंध में संतुष्ट कर देते हैं तो दिल्ली बॉर्डर पर चल रहे आंदोलन को वे समाप्त करने की सिफारिश करेंगे, जो हमारा लोकतांत्रिक अधिकार भी है और दूसरी बात सोशल मीडिया के माध्यम से उन तमाम बीजेपी के कार्यकर्ताओं को भी आमंत्रित किया था, परंतु वहां कोई नहीं आया। वक्तताओं ने कहा कि किसानों का आंदोलन सही रास्ते पर है और किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं ,यही हकीकत है। इसके बाद किसानों ने गुरूद्वारा साहब से भाजपा के पूर्व मंत्री सुरेंद्र पाल टीटी के निवास चक 52 जीजी गुलाबेवाला की और कूच किया, जिन्हें मौके पर तैनात पुलिस द्वारा बेरीकेड लगाकर रास्ते में रोक लिया। एक बार तो जीके एस के किसान व पुलिस आमने-सामने हो गई किंतु किसान नेताओं ने समझाईश की व इसके बाद वहां न जाने का निर्णय लिया। किसानों का कहना था कि हम 5 किसान टीटी से मिलेंगे और लाईव सवाल करेंगे परंतु इसके लिये भी प्रशासन ने किसानों को मना कर दिया व कहा कि वे किसानों को मिलना ही नहीं चाहते। इसके बाद गुस्साए किसानों ने वहीं पर सुरेन्द्रपाल सिंह टीटी का पुतला जलाया और भाजपा व कांग्रेस मुर्दाबाद के नारे लगाये।
सभा में संतवीर सिंह मोहनपुरा ,रणजीत राजू, गैलेक्सी बराड़, राजेंद्र सिंह बुर्जवाला, मांगीलाल सूरतगढ़, गुरदीप सिंह गिल, परविंदर सिंह, सुखराज सिंह, बेअंत सिंह लॉटरी, त्रिलोचन सिंह, राकेश भंगू सहित अनेक किसान नेताओं ने संबोधन किया।
लंगर का आयोजन
आज गुरुद्वारा नानकसर में पहुंचे किसानों और भारी संख्या में तैनात पुलिस जवानों के लिए नाश्ता लंगर की व्यवस्था ग्राम पंचायत खरलां की सरपंच इंद्रजीत कौर धर्मपत्नी गुरजिंदर सिंह हेयर ( अवि) की ओर से की गई व पुलिस के बैठने के लिए हवादार टैंट की व्यवस्था की गई, जिसकी पुलिस प्रशासन और किसान नेताओं ने सराहना की।