Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

वायुसेना स्टेशन से मेगा प्लान्टेशन ड्राइव की शुरूआत

सूरतगढ़ (सीमा सन्देश)। सीआरपीएफ के अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र द्वारा 20 हजार पौधे लगाने के लक्ष्य के तहत मेगा प्लान्टेशन ड्राइव-2021 का आयोजन किया गया। वायु सेना स्टेशन से शुरूआत कर वायुसेना परिसर व रोड पर पौधारोपण किया गया। थर्मल व केन्द्रीय कृषि फार्म सूरतगढ़ में भी पौधारोपण किया गया। नीम, गुलमोहर, अमलतास, अशोक, अर्जुन, करंज, पीपल, कैशीयर समां, बकायन आदि के छायादार पौधे लगाए गए। अतिरिक्त प्रशिक्षण केन्द्र प्रमुख कमांडेंट महिपाल सिंह शेखावत ने बताया कि गृह मंत्रालय के इस अभियान के तहत सीआरपीएफ महानिदेशक के निर्देशन में रविवार को देशभर में मेगा प्लान्टेशन ड्राइव का आयोजन किया गया है। यहां के लिए निर्धारित लक्ष्य के तहत सीआरपीएफ संस्थान के नजदीकी क्षेत्रों में वायुसेना, केन्द्रीय कृषि फार्म, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल सहित अन्य स्थानीय संस्थाओं व प्रशासन के साथ मिलकर पौधारोपण किया जा रहा है। वायु सेना के स्टेशन कमांडर महेन्द्र सिंह ने पर्यावरण बचाने के लिए हर व्यक्ति को पेड़ लगाने का आह्वान किया। उन्होंने बताया कि राजस्थान में काफी गर्मी पड़ती है। ऐसे में छायादार पेड़ों का महत्व और बढ़ जाता है। केन्द्रीय कृषि फार्म के निदेशक डॉ. आरके दाधीच ने भी पौधारोपण पर अतिविशिष्ट जानकारियां साझा की और वानस्पतिक फायदे बताये। संस्थान के ग्रुप कैप्टेन डी दास, विकास शर्मा, केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के उप कमान्डेंट प्रदीप मोर, थर्मल पावर स्टेशन के सी.ई. एस.सचदेवा, ए.सी. शिशपाल सिंह बंसल, डॉ.जितेन्द्र सिंह राठौड़, सीआरपीएफ उप कमांडेंट अवधेश कुमार सिंह, अभिषेक कुमार, कमल सिंह मीणा, सहायक कमान्डेंट विभूति कुमार सिन्हा सहित अन्य गणमान्य नागरिकों, संस्थान के अधीनस्थ अधिकारीयों, प्रशिक्षकों, नवआरक्षियों व परिवारजनों ने भी महाभियान में सहयोग किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *