मुंबई
कोलगेट पामोलिव ने गुरुवार को जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं। पर्सनल प्रोडक्ट बनाने वाली कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 233.2 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। यह 2020-21 की पहली तिमाही में हुए 198.2 करोड़ रुपए के प्रॉफिट से 18% ज्यादा है। कंपनी की शुद्ध बिक्री भी 12% बढ़कर 1157.8 करोड़ रुपए की रही।
एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि संचालन से आने वाली आय 1046.90 करोड़ रुपए से बढ़कर 1171.18 करोड़ रुपए की रही।
ब्रांड बिल्डिंग और इनोवेशन पर फोकस
कोलगेट पामोलिव (भारत) के मैनेजिंग डायरेक्टर राम राघवन ने कहा कि हम ब्रांड बिल्डिंग और इनोवेशन पर लगातार निवेश कर रहे हैं। इनोवेशन में डायबेटिक्स के लिए कोलगेट का स्पेशन टूथपेस्ट, वेदशक्ति माउथस्प्रे और कोलगेट वेदशक्ति आयल शामिल हैं। इसी तरह चालू तिमाही में बच्चों के लिए मैजिक टूथब्रश लाने वाले हैं।
नतीजों के बाद BSE पर कोलगेट पामोलिव का शेयर 4% गिरकर 1722.02 रुपए पर कारोबार कर रहा है।