Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

द स्‍ट्रेंजर इन द मिरर:डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा का खुलासा, ‘रंग दे बसंती’ के लिए आमिर खान ने रखी थी 8 करोड़ रुपए की शर्त

डायरेक्टर राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने हाल ही में अपनी ऑटोबायोग्राफी ‘द स्‍ट्रेंजर इन द मिरर’ लॉन्च की है। इस बुक में उन्होंने अपनी लाइफ और करियर से जुड़े कई बड़े खुलासे किए हैं। राकेश ने बुक में आमिर खान को लेकर भी एक दिलचस्प किस्सा शेयर किया है। उन्होंने किताब में बताया है कि फिल्म ‘रंग दे बसंती’ के लिए आमिर ने उनके सामने 8 करोड़ रुपए की शर्त रखी थी।

राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में ‘रंग दे बसंती’ को समय पर पूरा करने का श्रेय आमिर खान को दिया। राकेश ने लिखा, “‘रंग दे बसंती’ की शूटिंग के दौरान आमिर ने कहा था कि अगर फिल्म समय पर पूरी नहीं होगी, तो वे अपनी फीस दोगुनी कर देंगे और आमिर ने मेरे सामने 8 करोड़ की शर्त रख दी थी।” राकेश ओमप्रकाश मेहरा की ऑटोबायोग्राफी रीता राममूर्ति गुप्ता द्वारा सह-लिखित है।

आमिर के कारण ही फिल्म टाइम पर पूरी कर पाए थे
ओमप्रकाश मेहरा ने आमिर की तारीफ करते हुए अपनी बुक में आगे लिखा, “आमिर एक दूरदर्शी व्यक्ति हैं। वे शूटिंग के दौरान क्रिएटिव चीजों को भी बहुत अच्छी तरह से समझते हैं। साथ ही काम के दौरान कुछ भी गलत हो या सही, उन्हें सब पता होता है। आमिर को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता कि सीन किसका है। अगर किसी दूसरे एक्टर का है तो वह आराम से बैकग्राउंड में खड़े होकर पूरा सीन देखते हैं। सिर्फ इतना ही नहीं वे सीन को परफेक्ट करने के लिए कुछ भी कर सकते हैं। उनका कहना है कि फिल्म की कहानी बाइबिल होती है, जिससे हम छेड़छाड़ नहीं कर सकते हैं। आमिर की सिनेमा की समझ इंडस्ट्री में सबसे अलग और शानदार है। आमिर के कारण ही हम ‘रंग दे बसंती’ को टाइम पर पूरा कर पाए थे।”

आमिर ने मेरे सामने रखी थी 8 करोड़ रुपए की शर्त
ओमप्रकाश मेहरा ने ऑटोबायोग्राफी में लिखा, “आमिर खान ने अपने फिल्म के कॉन्ट्रैक्ट में एक क्लॉज जोड़ा था। उस क्लॉज के मुताबिक, अगर फिल्म समय पर पूरी नहीं हुई, तो वे अपनी फीस दोगुनी कर देंगे। आमिर ने मुझसे कहा था कि मेरी फीस 4 करोड़ रुपए है और अगर आप समय पर फिल्म पूरी नहीं कर पाएंगे, तो मैं अपनी फीस दोगुनी कर दूंगा यानी आपको मुझे 8 करोड़ रुपए फीस देनी पड़ेगी। मैंने तो उस वक्त 8 करोड़ रुपए कभी देखे भी नहीं थे।”

ओमप्रकाश मेहरा की ‘रंग दे बसंती’ 2006 में हुई थी रिलीज
बता दें कि, डायरेक्टर राकेश ओम प्रकाश मेहरा की ‘रंग दे बसंती’ 2006 में रिलीज हुई थी और बॉक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई थी। इस फिल्म में आमिर खान के अलावा आर माधवन, शरमन जोशी, कुणाल कपूर, सोहा अली खान और अन्य मुख्य भूमिका में थे। ‘रंग दे बसंती’ आज भी बॉलीवुड की सबसे पसंदीदा फिल्मों में से एक मानी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *