Wednesday, May 6निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:केरल में लगातार तीसरे दिन 22 हजार से ज्यादा केस, कर्नाटक में 19 दिन बाद नए संक्रमितों का आंकड़ा 2 हजार के पार; तमिलनाडु में भी मामले बढ़े

नई दिल्ली

देश में कोरोना के मामले एक बार फिर बढ़ने लगे हैं। यहां गुरुवार को 44,667 संक्रमितों की पहचान हुई। 42,107 मरीज ठीक हुए और 549 लोगों की मौत हुई। देश में नए संक्रमितों का आंकड़ा पिछले 24 दिनों में सबसे ज्यादा है। इससे पहले 7 जुलाई को 45,701 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई थी।

वहीं, केरल में कोरोना के आंकड़े अब डराने लगे हैं। यहां बीते 3 दिन से रोजाना 22 हजार से ज्यादा केस आ रहे हैं। पिछले 24 घंटे में यहां 22,064 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। यह आंकड़ा देश में आए नए केस का लगभग आधा है। इससे पहले यहां 27 जुलाई को 22,129 और 28 जुलाई को 22,056 केस आए थे।

उधर, तमिलनाडु और कर्नाटक में भी मामलों में बढ़ोतरी देखी जा रही है। बीते दिन कर्नाटक (2,052) में 19 दिन बाद रोजाना संक्रमितों का आंकड़ा दो हजार के पार पहुंचा। इससे पहले यहां 10 जुलाई को 2,162 मामले सामने आए थे। तमिलनाडु में भी पिछले एक हफ्ते में सबसे ज्यादा 1,859 केस सामने आए। इससे पहले 22 जुलाई को यहां 1,872 मामले सामने आए थे।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

  • बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 44,667
  • बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 42,107
  • बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 549
  • अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.15 करोड़
  • अब तक ठीक हुए: 3.07 करोड़
  • अब तक कुल मौतें: 4.23 लाख
  • अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 3.99 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *