Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोरोना देश में:लगातार छठवें दिन 40 हजार से ज्यादा केस, नए मामले ठीक होने वालों से ज्यादा; अगस्त में छोटी लहर की आशंका

नई दिल्ली

देश में कोरोना के केस लगातार बढ़ रहे हैं। बीते 24 घंटे में 40,627 नए मरीज मिले, 36,627 ठीक हुए और 424 ने जान गंवाई। इस तरह अब एक्टिव केस यानी इलाज करा रहे मरीजों की संख्या 4 लाख 8 हजार 343 हो गई है। यह 26 जुलाई को घटकर 3 लाख 92 हजार 694 हो गई थी। नए केस लगातार छठवें दिन 40 हजार से ज्यादा आए हैं।

इस बीच रिसर्चर्स ने चेतावनी दी है कि मामलों में यह बढ़ोतरी कोरोना की छोटी लहर में तब्दील हो सकती है। आशंका है कि यह तीसरी लहर अगस्त में शुरू होकर अक्टूबर में पीक पर पहुंचेगी। वैज्ञानिकों ने एक मैथेमैटिकल मॉडल के जरिए यह अनुमान लगाया है।

तीसरी लहर में रोजाना 1.5 लाख केस आ सकते हैं
यह स्टडी इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (IIT) हैदराबाद के मथुकुमल्ली विद्यासागर और IIT कानपुर के मनिंद्र अग्रवाल ने की है। उन्होंने बताया कि तीसरी लहर में अच्छी स्थिति रही तो एक दिन में एक लाख से कम मामले आएंगे और सबसे खराब स्थिति में एक दिन में 1.5 लाख से ज्यादा केस भी दर्ज हाे सकते हैं। केरल और महाराष्ट्र में बढ़ते मामलों से मुश्किल खड़ी हो सकती है।

एक महीने में 12.39 लाख मामले
जुलाई से अगस्त के बीच देश में 12.37 लाख मामले दर्ज किए गए। इस दौरान 13.08 लाख मरीज ठीक हुए और 24,259 की मौत हुई। जुलाई में सबसे ज्यादा केस दूसरे हफ्ते में यानी 7-14 जुलाई के दौरान दर्ज हुए। इस हफ्ते 2.78 लाख लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।

देश में कोरोना महामारी आंकड़ों में

बीते 24 घंटे में कुल नए केस आए: 40,627
बीते 24 घंटे में कुल ठीक हुए: 36,627
बीते 24 घंटे में कुल मौतें: 424
अब तक कुल संक्रमित हो चुके: 3.16 करोड़
अब तक ठीक हुए: 3.08 करोड़
अब तक कुल मौतें: 4.24 लाख
अभी इलाज करा रहे मरीजों की कुल संख्या: 4.08 लाख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *