Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शेयर बाजार में चौतरफा खरीदारी:निफ्टी 122 पॉइंट चढ़कर 15,885 पर बंद, सेंसेक्स में भी 363 अंकों की बढ़त रही; रियल्टी इंडेक्स 6 महीने के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंचा

मुंबई

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन शेयर बाजार की क्लोजिंग बढ़त के साथ हुई। सेंसेक्स 364 पॉइंट ऊपर 52,950.63 पर बंद हुआ है। इसी तरह निफ्टी भी 122 अंकों की बढ़त के साथ 15,885 पर बंद हुआ है। बाजार की बढ़त को रियल्टी, IT और ऑटो शेयर्स का सपोर्ट मिला।

रियल्टी इंडेक्स में 5% की बढ़त रही
सेंसेक्स में शामिल 30 में से 21 शेयर्स में बढ़त रही, जिसमें टाइटन का शेयर 3.44% ऊपर 1,773 रुपए पर बंद हुआ है। इसी तरह एक्सिस बैंक के शेयर में भी 2% की बढ़त रही। वहीं, टाटा स्टील का शेयर 1.37% गिरकर 1414 रुपए पर बंद हुआ। रियल्टी सेक्टर के शेयर्स में जोरदार खरीदारी देखने को मिली।

निफ्टी रियल्टी इंडेक्स 4.79% की बढ़त के साथ 417 पॉइंट पर बंद हुआ है। इसमें ऑबेरॉय रियल्टी का शेयर सबसे ज्यादा 10.65% की बढ़त के साथ 744 रुपए पर बंद हुआ है।

सोमवार को BSE पर 3,502 शेयर्स में कारोबार हुआ। इसमें 2,179 शेयर्स में बढ़त और 1,156 शेयर्स में गिरावट रही। लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 237.85 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है।इससे पहले शुक्रवार को सेंसेक्स 66 पॉइंट नीचे 52,586 पर और निफ्टी 15 अंक नीचे 15,763 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के प्रमुख इंडेक्स में टॉप गेनर और लूजर शेयर्स का हाल…

मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में रिकवरी
IHS मार्किट पर्चेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स (PMI) जुलाई में बढ़कर 55.3 हो गया है, जो जून में 48.1 था। यहां 50 से ऊपर का मतलब है कि देश में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है, जो जून में कोरोना की दूसरी लहर के चलते प्रभावित हुई थी।

HDFC का मुनाफा सालाना आधार पर घटा
हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड (HDFC) ने जून तिमाही के नतीजे जारी कर दिए। कंपनी को अप्रैल से जून के दौरान 3000.67 करोड़ रुपए का मुनाफा हुआ है। साल भर पहले की समान तिमाही में यह 3,051.52 करोड़ रुपए था। जबकि मार्च तिमाही में कंपनी को 3,179.83 करोड़ रुपए का प्रॉफिट हुआ।

पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने IPO के लिए दी अर्जी
ऑनलाइन इंश्योरेंस एग्रीगेटर पॉलिसी बाजार डॉट कॉम ने मार्केट रेगुलेटर सेबी के पास IPO की मंजूरी के लिए डॉक्यूमेंट (DRHP) जमा कर दिए हैं। कंपनी ने सेबी से IPO के जरिए 6017.50 करोड़ रुपए जुटाने की मंजूरी मांगी है। IPO में 3,750 करोड़ रुपए के फ्रेश इश्यू जारी होंगे। साथ ही 2,267 करोड़ रुपए के शेयर ऑफर फॉर सेल (OFS) के जरिए बेचे जाएंगे। इसमें मौजूदा निवेशक और प्रमोटर अपनी हिस्सेदारी बेचेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *