Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कर्नाटक में मंत्रिमंडल विस्तार:29 मंत्रियों ने ली शपथ, इस बार कोई डिप्टी CM नहीं; येदियुरप्पा के बेटे को नहीं बनाया गया मंत्री

बेंगलुरु

कर्नाटक में बुधवार को वसवराव बोम्मई की सरकार में मंत्रिमंडल विस्तार कर 29 विधायकों को मंत्री पद की शपथ दिलाई गई। इस सरकार में किसी को उपमुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं मिली, जबकि येदियुरप्पा की पिछली सरकार में 3 डिप्टी CM बनाए गए थे।

पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येदियुरप्पा के बेटे और भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बी वाई विजयेंद्र का नाम लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। राज्यपाल थावरचंद गहलोत राजभवन नए मंत्रियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

CM बोम्मई ने कहा कि मंत्रिमंडल विस्तार से पहले दिल्ली में पार्टी आलाकमान से बातचीत की गई थी। मंगलवार रात तक हुई चर्चा के बाद लिस्ट तय हुई। इसके बाद मैंने लिस्ट राज्यपाल को भेजकर उनसे बात की। मंत्रिमंडल में नए और अनुभवी दोनों मंत्री शामिल किए गए हैं।

मंतिमंडल गठन में सभी समुदायों के विधायकों को जगह देने की कोशिश की गई है।

मंतिमंडल गठन में सभी समुदायों के विधायकों को जगह देने की कोशिश की गई है।

किस समुदाय से कितने मंत्री?
मंत्रिमंडल में 8 मंत्री लिंगायत समुदाय से, 7 मंत्री अन्य पिछड़ा वर्ग, 7 वोक्कालिगा समुदाय, 3 अनुसूचित जाति, 1 अनुसूचित जनजाति, 1 रेड्डी समुदाय और 1 महिला को भी शामिल किया गया है।

बोम्मई ने कहा कि नामों का चयन बहुत सोच-विचार के बाद किया गया है। किसी तरह के दबाव का सवाल ही नहीं पैदा होता। मंत्रियों के नाम की सूची पर उन्होंने कहा कि राज्यभवन शपथ ग्रहण के बाद लिस्ट जारी करेगा।

मुख्यमंत्री बसवराव बोम्मई ने बताया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और BJP चीफ से चर्चा के बाद ही लिस्ट तैयार की गई है।

मुख्यमंत्री बसवराव बोम्मई ने बताया कि प्रधानमंत्री, गृहमंत्री और BJP चीफ से चर्चा के बाद ही लिस्ट तैयार की गई है।

शपथ ग्रहण से पहले बोम्मई-येदियुरप्पा की बात हुई
येदियुरप्पा के बेटे विजयेंद्र का नाम लिस्ट में शामिल न करने के सवाल पर बोम्मई ने कहा कि मैंने इस बारे में पूर्व मुख्यमंत्री से बात की थी। इसके बाद राष्ट्रीय महासचिव और कर्नाटक के प्रभारी अरुण सिंह ने भी विजयेंद्र से बात की, लेकिन आखिर में उनका नाम लिस्ट में न रखने का निर्णय लिया गया।

CM बोम्मई का दावा है कि 2023 में होने वाली चुनावों को ध्यान में रखकर लिस्ट बनाई गई है।

CM बोम्मई का दावा है कि 2023 में होने वाली चुनावों को ध्यान में रखकर लिस्ट बनाई गई है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि मंत्रिमंडल का गठन 2023 में होने वाली चुनावों को ध्यान में रखकर किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष JP नड्डा की सहमति के बाद मंत्रिमंडल विस्तार हो रहा है। नए मंत्री लोगों की जरूरतों पर ध्यान देने के साथ उनका विश्वास हासिल करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *