Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

इंडस्ट्री के लिए बूस्टर डोज:मोदी सरकार एविएशन सेक्टर में करेगी 25,000 करोड़ रुपए का निवेश, इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी को हाइटेक करने की तैयारी

मुंबई

नरेंद्र मोदी सरकार घरेलू एविएशन इंडस्ट्री को बड़ा बूस्टअप डोज देने वाली है। एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (AAI) अगले 4-5 साल में सेक्टर में 25,000 करोड़ रुपए का निवेश करेगा। इससे एयरपोर्ट पर टॉप क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर और फैसिलिटी को हाइटेक बनाया जाएगा। साथ ही देश में 6 नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट भी खोलने की तैयारी है।

नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री वी के सिंह ने राज्य सभा में कहा कि आने वाले सालों में देशभर में 21 नए एयरपोर्ट खोला जाएगा। अब तक देश भर में छह ग्रीनफील्ड हवाई अड्डों का संचालन किया गया है। इसमें महाराष्ट्र का शिर्डी, सिक्किम का पकयोंग, पश्चिम बंगाल का दुर्गापुर, केरल का कन्नूर, कर्नाटक का कलबुर्गी और आंध्र प्रदेश का ओर्वाकाल शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि मोदी सरकार एविएशन सेक्टर में ग्रोथ के लिए कई तरह की राहत देने जा रही है…

  • मौजूदा रनवे को मजबूत और बढ़ाने, नए टर्मिनल, टेक्निकल ब्लॉक, ANS, कंट्रोल टॉवर समेत अभी के टर्मिनल को मॉडिफाइ करने के लिए अगले 4-5 सालों में 25000 करोड़ रुपए का निवेश किया जाएगा।
  • सरकार ने पूरे भारत में 21 ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट्स की स्थापना के लिए ‘सैद्धांतिक’ अप्रुवल दिया है।
  • पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप (PPP) रूट के जरिए मौजूदा और साथ ही नए एयरपोर्ट्स में प्राइवेट निवेश को बढ़ावा देना है।
  • 27 जुलाई 2021 तक क्षेत्रीय कनेक्टिविटी योजना- UDAN के तहत 359 मार्ग शुरू हो गए हैं, जो भारत में 59 अनसर्व्ड और कम सेवा वाले एयरपोर्ट को जोड़ता है, जिसमें दो वाटर एयरोड्रोम और साथ ही पांच हेलीपोर्ट शामिल हैं।
  • छोटे रूट, कम फ्यूल की खपत और कुशल हवाई क्षेत्र मैनेजमेंट के लिए भारतीय वायुसेना के साथ को-ऑर्डिनेशन में भारत के एयरस्पेस में रूट युक्तिकरण करना।
  • सरकार द्वारा एयरलाइनों को आधुनिक वाइड-बॉडी विमान खरीदने के लिए प्रोत्साहित किया गया है। विस्तारा एयरलाइंस ने अब तक दो नए वाइड-बॉडी विमानों का अधिग्रहण किया है।

एयर इंडिया का कुल घाटा 70,820 करोड़ रुपए
वी के सिंह ने बताया कि एयर इंडिया, इंडियन एयरलाइंस के साथ 2007 में मर्जर हुआ, तब से अब तक कंपनी लगातार भारी घाटे से गुजर रही है। 31 मार्च 2020 कंपनी का कुल घाटा 70,820 करोड़ रुपए हो गई है।

एयर इंडिया के लिए क्वालिफाइड बिडर द्वारा फाइनेंशियल बिड के लिए आखिरी तारीख 15 सितंबर 2021 है। इसके लिए आवेदन (EoI) 27 जनवरी 2020 तक भरना था, जिसे कोरोना के चलते बढ़ाकर 14 दिसंबर 2020 कर दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *