Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोतवाली के पीछे सीएमएचओ आॅफिस पर इससे एएसआई का मोटरसाइकिल चोरी

श्रीगंगानगर। चोरों से पुलिस का अब सीधा वास्ता पडने लगा है। दुपहिया वाहन चोरों ने इस कदर शहर में आतंक फैला रखा है कि रोजाना कहीं ना कहीं मोटरसाइकिल चोरी हो रहे हैं। आज कोतवाली के पीछे मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी (सीएमएचओ) के कार्यालय परिसर में किसी काम से आए हुए एक एएसआई सोहनलाल का मोटरसाइकिल कोई ले उड़ा। पुलिस सूत्रों के अनुसार एएसआइ सोहनलाल किसी काम से सीएमएचओ आॅफिस आया था। कुछ देर बाद देखा तो मोटरसाइकिल नहीं मिला। सूचना मिलने पर शहर में नाकाबंदी करवाई।समाचार लिखे जाने तक मोटरसाइकिल नहीं मिला था। इस बीच कोतवाली में चक 2-डी, औडकी निवासी प्रदीप ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है कि 1 अगस्त को गौशाला रोड पर बाटा शोरूम के पास से उसका मोटरसाइकिल चोरी हो गया।पुलिस ने बताया कि प्रदीप बाटा शोरूम के ऊपर एक गोल्ड फाइनेंस कंपनी के आॅफिस में कार्यरत है। उसने 1 अगस्त की दोपहर 11:30 बजे मोटरसाइकिल खड़ा किया था। बाद में देखा तो नहीं मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *