Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

रक्षाबंधन:भूमि पेडनेकर ने कहा-‘रक्षाबंधन’ से मुझे अपनी जिंदगी के सबसे खास लोग अक्षय कुमार और आनंद एल राय के साथ रीयूनियन का मौका मिला

मुंबई

एक्ट्रेस भूमि पेडनेकर ने अपनी अपकमिंग फिल्म ‘रक्षाबंधन’ के मुंबई शेड्यूल का शूट पूरा कर लिया है। ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ के बाद भूमि एक बार फिर ‘रक्षाबंधन’ में अक्षय कुमार के अपोजिट नजर आने वाली हैं। दिलचस्प बात यह है कि भूमि अपनी हिट फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ के प्रोड्यूसर आनंद एल. राय के साथ काम कर रही हैं, जो ‘रक्षाबंधन’ के डायरेक्टर भी हैं।

आनंद एल राय सर को मैं अपना गुरु मानती हूं
भूमि पेडनेकर कहती हैं, “रक्षाबंधन के जरिए मुझे अपनी जिंदगी के सबसे खास लोगों के साथ रीयूनियन का मौका मिला है। आनंद एल राय सर को मैं अपना गुरु मानती हूं। उन्होंने एक एक्टर के रूप में उस वक्त मेरी काबिलियत पर भरोसा किया, जब मैंने अपने करियर की शुरुआत ही की थी। और ‘शुभ मंगल सावधान’ में उन्होंने मुझे जो मौका दिया, उसके लिए मैं हमेशा उनकी एहसानमंद रहूंगी। इसलिए, मुझे खुशी है कि मुझे उनके साथ दोबारा काम करने का मौका मिला है।”

अक्षय सर ने मेरे भीतर आत्मविश्वास जगाया
भूमि पेडनेकर ने आगे कहा, “अक्षय कुमार सर ने मुझे एक ऐसी फिल्म में अपने साथ काम करने का मौका दिया, जो मेरी पहली ब्लॉकबस्टर बनी। फिल्म ‘टॉयलेट: एक प्रेमकथा’ में उन्होंने मुझ पर भरोसा जताया और हमारी जोड़ी ने दर्शकों का दिल जीत लिया। उन्होंने मेरे भीतर आत्मविश्वास जगाया, जिससे मुझे इस इंडस्ट्री में ऊंचा मुकाम हासिल करने का हौसला मिला। इसलिए, जब मुझे पता चला कि ‘रक्षाबंधन’ में मुझे फिर से उनके साथ काम करने का मौका मिलने वाला है, तो मेरी खुशी का ठिकाना ना रहा।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *