Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

दिल की बात:मनोज बाजपेयी बोले, ‘मैंने सक्सेस से ज्यादा रिजेक्शन और फेलियर देखे हैं, इसलिए असफलता, रिजेक्शन और आलोचनाओं से नहीं डरता हूं’

मनोज बाजपेयी स्टारर डायल 100 ओटीटी प्लेटफॉर्म पर 6 अगस्त को रिलीज हो गई है। इस फिल्म में मनोज एक पुलिस ऑफिसर की भूमिका में हैं। एक इंटरव्यू में मनोज ने कहा, मैंने अपने 26 साल के फ़िल्मी करियर में तीन-चार बार पुलिस का रोल प्ले किया है। तीन-चार बार आर्मी मैन के किरदार में नज़र आया हूं, तीन से चार बार गैंगस्टर और क्रिमिनल का रोल प्ले किया होगा। जब आपका इतना बड़ा करियर होता है तो आपको रिपिटेटिव किरदार निभाने पड़ते हैं। लेकिन मैं इन किरदारों को प्रोफेशन के बल पर नहीं बल्कि उस किरदार में नजर आने वाले इंसान के लिए चुनता हूं। मेरा फोकस उस इंसान पर होता है जिसका किरदार मुझे निभाना है ना कि उसकी यूनिफ़ॉर्म पर इसलिए मैं हर बार एक किरदार को दूसरे से अलग बना पाता हूं।

‘प्रेशर के बारे में नहीं सोचता’

जब मनोज बाजपेयी से पूछा गया कि ओटीटी ने उन्हें नए फैन्स दिए हैं और हर फिल्म और सीरीज से फैन्स की अपेक्षा बढ़ती ही जाती है तो आप उस प्रेशर से कैसे डील करते हैं तो उन्होंने कहा, ये सच है कि ओटीटी ने मेरे फैन बेस को बहुत बढ़ा दिया है। अब तो बच्चे भी मेरे ऑटोग्राफ मांगने और मेरे ऑटोग्राफ मांगने के लिए आते हैं, अब फैन्स मेरे पुराने काम भी देख रहे हैं तो बहुत अच्छा लगता है। ये मेरे लिए बड़ा अचीवमेंट है।

मैंने सक्सेस से ज्यादा रिजेक्शन देखा है

मनोज आगे बोले, ‘लोगों की उम्मीदें तो हमेशा रहेंगी ही लेकिन बतौर एक्टर मुझे ये पता है कि मुझे क्या करना है? यहां बात उम्मीदों की नहीं है, यहां अपने रास्ते पर शिद्दत से चलने की है। यही मैं कर रहा हूं, बिना ये सोचे कि मेरे ऊपर प्रेशर है। यह मुझे पैर जमीन पर टिकाए रखने में मदद करता है। मैं असफलता, आलोचनाओं और रिजेक्शन से कभी नहीं डरता। मैंने सक्सेस से ज्यादा रिजेक्शन और फेलियर देखे हैं। मैं बहुत खुश हूं कि लोगों को मेरा काम पसंद आ रहा है और भगवान का शुक्रिया अदा करता हूं कि लोग मुझे इतना प्यार दे रहे हैं और मेरे काम में इंटरेस्ट दिखा रहे हैं।’

‘बैंडिट क्वीन’ से थी करियर की शुरुआत

मनोज ने 1994 में फिल्म ‘बैंडिट क्वीन’ के साथ बॉलीवुड में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। फिर उन्होंने फिल्म ‘सत्या’, ‘कौन’, ‘पिंजर’, ‘गैंग्स ऑफ वासेपुर’, ‘स्पेशल 26’ और ‘अय्यारी’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग किया। उन्हें इस साल तीन डिजिटल प्रोजेक्ट्स में देखा गया था, पहली फिल्म ‘साइलेंस …कैन यू हियर डैट?’, दूसरी ‘द फैमिली मैन सीजन 2’ और तीसरी ‘रे ‘।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *