Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यामी गौतम-प्रतीक गांधी लेंगे आदित्य धर की फिल्म में कटरीना-फवाद की जगह, सिद्धार्थ मल्होत्रा को भाई विक्रम बत्रा के रोल में देखकर खुश हैं विशाल बत्रा

साल 2016 में आदित्य धर कटरीना कैफ और फवाद खान के साथ रात बाकी फिल्म की तैयारी कर रहे थे, लेकिन भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते पॉलिटिकल तनाव के कारण फिल्म की स्क्रिप्टिंग रोक दी गई थी। अब आदित्य ने प्रोजेक्ट को दोबारा यामी गौतम और प्रतीक गांधी के साथ शुरू करने का फैसला कर लिया है, क्योंकि ये फिल्म उनके दिल के बेहद करीब है। आदित्य इस फिल्म को रॉनी स्क्रूवाला के साथ मिलकर प्रोड्यूस करने वाले हैं और निर्देशन कोई और करेगा। पहले फिल्म का टाइटल रात बाकी होने वाला था, हालांकि अब फिल्म का टाइटल भी बदला जा रहा है।

सिद्धार्थ मल्होत्रा को विक्रम बत्रा के रोल के लिए परफेक्ट मानते हैं भाई विशाल

बॉलीवुड एक्टर सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही शेरशाह में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म में एक्टर कारगिल हीरो विक्रम बत्रा के रोल में हैं। इस रोल में ढलने के लिए सिद्धार्थ ने विक्रम के दोस्तों और परिवार के साथ खूब समय बिताया था। इस पर विक्रम के भाई विशाल बत्रा ने कहा, जब हम पहली बार सिद्धार्थ से मिले तो हमें लगा कि दोनों में बहुत सी बातें मिलती हैं। उनसे बात करके एहसास हुआ कि वो बहुत अच्छे, दयालु और जुनूनी व्यक्ति हैं। इसलिए हमें लगता है कि इस किरदार को निभाने के लिए सिद्धार्थ परफेक्ट हैं। बता दें कि विष्णुवर्धन के निर्देशन में बन रही फिल्म 12 अगस्त को रिलीज हो रही है।

फिल्म के बाद भी कंगना के साथ रहेगा धाकड़ फिल्म का किरदार

कंगना रनोट इन दिनों विदेश में धाकड़ फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। शूटिंग खत्म होने को है इसी बीच कंगना ने फिल्म से अपना लुक शेयर करते हुए अपने विचार सामने रखे हैं। एक तस्वीर शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने लिखा, जैसा कि शूट खत्म होने को है, ये हमेशा मुझमें रहेगी, फिल्म के बाद भी। वो खुद से और अपने अंदर के शैतान से आगे बढ़ेगी। अग्नि। धाकड़। बता दें कि इस फिल्म में कंगना के अलावा अर्जुन रामपाल और दिव्या दत्ता भी लीड रोल में हैं।

हिना ने शेयर की पिता की याद में रोती हुईं मां की वीडियो

एक्ट्रेस हिना खान के लिए ये साल बेहद मुश्किल रहा है क्योंकि उन्होंने अपने पिता को खो दिया है। रविवार को हिना खान के पिता का जन्मदिन था, जिसका सेलिब्रेशन एक्ट्रेस के लिए बेहद दुखद रहा है। एक्ट्रेस ने इस मौके पर अपने पिता के पसंदीदा फूल मंगवाए थे। इस दौरान उन्होंने पिता की याद में केक कटिंग सेरेमनी की एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उनकी मां बुरी तरह रोती नजर आ रही हैं। ये वीडियो हर किसी के लिए दिल तोड़ देने वाली है।

निक्की तंबोली को पड़ी रोहित शेट्टी की डांट

बिग बॉस के बाद निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी 11 में नजर आ रही हैं। यहां हाल ही में निक्की को टास्क मिला था, हालांकि घड़ियालों से डर कर एक्ट्रेस ने ये टास्क करने से इंकार कर दिया। इस बात से नाराज होकर रोहित शेट्टी ने उन्हें जोरदार फटकार लगा दी है। रोहित ने उनसे कहा कि पिछला एलिमिनेट हुए कंटेस्टेंट सौरभ जैन उनसे ज्यादा डिसर्विंग था और दूसरा मौका हर किसी को नहीं मिलता। निक्की टास्क छोड़ते हुए बेहद इमोशनल हो गई थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *