Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

7000 रुपए के डिवाइस से मशीन हैक की, फिर कोई भी कार्ड डालो पूरा पैसा निकाल देती है मशीन

जयपुर

जयपुर शहर के 4 एटीएम से दो युवतियों ने कुछ दिनों पहले शहर के चार एटीएम से 32 लाख रुपए पार कर लिए थे। मामला एसओजी तक पहुंचा। जांच में सामने आया कि एक छोटे डिवाइस की मदद से यह लोग लाखों रुपए से भरे एटीएम को चंद मिनटों में ही खाली कर देते हैं। दैनिक भास्कर ने इस मामले की पड़ताल की तो इन महिलाओं के कुछ वीडियो सामने आए। वीडियो शहर के उन एटीएम के थे, जिनमें इन्होंने इस डिवाइस की मदद से रुपए निकाले। पहली बार इन युवतियों का एटीमए में ठगी करते हुए का वीडियो सामने आया, जिसमें वह एटीएम के सर्वर को हैकर कैसे चंद मिनटों में इसे खाली कर रही है। आज ये एक्सक्लूसिव वीडियो भास्कर आपको पहली बार दिखा रहा है। जिसमें ये महिलाएं केवल 7 हजार रुपए की डिवाइस से मशीनें हैक कर रही थीं।

डिवाइस की मदद से ऐसे किया एटीएम सर्वर को हैक
संडे कैलेची ने दिल्ली में अमेजन वेबसाइट से रास्पबेरी-पाई डिवाइस को केवल 7 हजार रुपए में ऑनलाइन ही खरीदा था। दोनों महिलाओं को दिल्ली में ट्रेनिंग देने के बाद जयपुर भेजा गया। इन युवतियों के पास रास्पबेरी-पाई डिवाइस एक छोटा सा कम्प्यूटर होता है। ये एक छोटे मदरबोर्ड की तरह होता है।जिस एटीएम में यह युवतियों जाती इस डिवाइस की मदद से सीधे ही एटीएम के सर्वर से कनेक्ट कर लेते हैं। इसके बाद बैंक के सर्वर को हैक कर लिया जाता है। वाईफाई से एटीएम को कनेक्ट करते हैं। इससे नकली बैंक सर्वर तैयार कर लेते हैं। डिवाइस से कनेक्ट करने के बाद मशीन के अंदर कोई भी कार्ड डाल कर अमाउंट डाल दिया जाता है। फिर चंद मिनटों में एटीएम को खाली का दिया जाता है। एक ही बार में लाखों रुपए एटीएम से निकाल देते हैं।

एटीएम से रुपए निकालते हुए लैडी स्टैफिनिया

एटीएम से रुपए निकालते हुए लैडी स्टैफिनिया

इसलिए पकड़ में नहीं आते हैं बताया जा रहा है कि जब इस डिवाइस की मदद से एटीएम को हैक करते हैं तो वह एक कमांड की मदद से नकली बैंक सर्वर तैयार कर लेता है। जैसे ही सर्वर हैक होता है, बैंक तक यह अलर्ट मैसेज नहीं पहुंच पाता। जिससे दोनों युवतियों ने तीन मिनट में ही महेश नगर के एक एटीएम से 8 लाख 40 हजार रुपए निकाल लिए थे।

इसी डिवाइस को कनेक्ट करके एटीएम सर्वर को हैक करके रुपए निकाले गए थे।

इसी डिवाइस को कनेक्ट करके एटीएम सर्वर को हैक करके रुपए निकाले गए थे।

दो दिन में ऑटो वाले को दिए 2250 रुपए

नानटोंगो एलेकजेन्ड्रस निवासी युगांडा व लौरा कैथ निवासी गांबिया 14 जुलाई को भारत आई थी। नानटोंगो एलेकजेन्ड्रस का असली नाम लैडी स्टेफिनिया है और लौरा कैथ का नाम सान्द्रा है। दोनों नकली पासपोर्ट बनवाकर भारत में घूम रही थीं। जयपुर आकर इन्होंने एक ऑटो वाले को पकड़ा। ऑटो में ये दोपहर को 3 बजे से शाम को 7.30 बजे तक एटीएम में रेकी करती रही। ऑटो वाले को पहले दिन 1050 रुपए और दूसरे दिन 1200 रुपए दिए थे। फिर सुबह 7 बजे से 9 बजे के बीच में 16 से 18 जुलाई तक महेश नगर, गोपालपुरा, नेहरू पैलेस व सांगानेर में चार एटीएम बूथ से 32 लाख रुपए निकाल लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *