Tuesday, May 5निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

बेयरस्टो ने बांधे बुमराह की तारीफों के पुल:इंग्लैंड के बल्लेबाज ने कहा- वर्ल्ड क्लास फास्ट बॉलर हैं बुमराह, क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में हैं खतरनाक

भारत और इंग्लैंड के बीच गुरुवार से लॉर्ड्स के मैदान पर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मुकाबले का आगाज होने जा रहा है। इस मैच से पहले इंग्लैंड के खिलाड़ी जॉनी बेयरस्टो ने भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की जमकर तारीफ की है। बेयरस्टो के अनुसार, बुमराह एक वर्ल्ड क्लास फास्ट बॉलर हैं और क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में शानदार हैं।

नॉटिंघम टेस्ट से की थी फॉर्म में वापसी

इंग्लैंड के खिलाफ सीरीज के पहले टेस्ट में जसप्रीत बुमराह ने अपने दमदार प्रदर्शन से सभी को खासा प्रभावित किया था। उन्होंने दोनों पारियों में कुल मिलाकर 9 विकेट हासिल किए थे। पहली पारी में बुमराह के खाते में चार और दूसरी पारी में पांच विकेट आए थे। बुमराह ने सिर्फ शानदार गेंदबाजी की बल्कि अपने आलोचना के मुंह पर ताला लगाने का काम भी किया।

दरअसल, नॉटिंघम टेस्ट से पहले जसप्रीत बुमराह के खराब प्रदर्शन की लगातार आलोचना की जा रही थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में जसप्रीत बुमराह का निराशाजनक प्रदर्शन देखने को मिला था। इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज को दो टेस्ट मैचों में भी बुमराह के खाते में सिर्फ चार ही विकेट आई थी।

मगर नॉटिंघम में बुमराह अपनी पूरी लय में नजर आए और इंग्लैंड के बल्लेबाजों को अपनी गति से परेशानी में भी डाला। अनुभवी तेज गेंदबाज का फॉर्म में वापसी करना टीम इंडिया के लिए बहुत अच्छी खबर है।

क्रीज का बेहतरीन इस्तेमाल करते हैं बुमराह

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले जॉनी बेयरस्टो ने जसप्रीत बुमराह को लेकर अपने बयान में कहा, ‘मैं आपको हमारे बीच हुई सारी बातों (बुमराह के बारे में) की जानकारी नहीं दे सकता। देखिए हमें पता है कि बुमराह के पास शानदार कौशल है. क्या ऐसा नहीं है?’

बेयरस्टो ने कहा, ‘अपने एक्शन के साथ वह क्रीज का इस्तेमाल करते हैं और हम सभी को यह पता है। उनका एक्शन और रन अप थोड़ा अलग है। बुमराह ने सिर्फ 20 (21) टेस्ट खेले हैं। पिछली सीरीज को देखें तो इनमें से छह वह इंग्लैंड के खिलाफ खेले हैं इसलिए ऐसा समय आता है, जब गेंदबाज सामंजस्य बैठाता है और कुछ परिस्थितियों में अपने कौशल में बदलाव करता है।’

बेयरस्टो ने कहा, ‘हमें बुमराह को श्रेय देना होगा, वह विश्व स्तरीय गेंदबाज हैं, क्या ऐसा नहीं है?, हमने आईपीएल में देखा है, भारत के लिए सीमित ओवरों के क्रिकेट और टेस्ट क्रिकेट में भी उन्हें देखा है।’

कहीं माइंडगेम तो नहीं खेल रहे बेयरस्टो

लॉर्ड्स टेस्ट से पहले जॉनी बेयरस्टो के इस बयान को माइंडगेम के रूप में देखा जा सकता है। नॉटिंघम टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के बाद बुमराह कमाल की फॉर्म में हैं, ऐसे में उनके ऊपर इस तरह के बयानों से दबाव कायम करनी की रणनीति अपनाई जा सकती है। और यह बात तो जग जाहिर रही है कि इंग्लैंड हमेशा से अपने प्रतिद्वंद्वी टीम पर इस तरह के बयानों से दबाव बनाने का काम करती रही है।

कुछ ऐसा रहा है बुमराह का प्रदर्शन

27 वर्षीय जसप्रीत बुमराह ने साल 2016 के ऑस्ट्रेलिया दौरे पर अपने अंतरराष्ट्रीय करियर का आगाज किया था। उसके बाद उन्होंने कभी भी पीछे मुड़कर नहीं देखा। अभी तक खेले 21 टेस्ट मैचों में बुमराह 22.14 की औसत के साथ 92 विकेट, 67 एकदिवसीय मैचों में 25.33 की औसत के साथ 108 और 49 टी20 आई मुकाबलों में 59 विकेट ले चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *