नोखा. रोड़ा रोड पर सोमवार को एक जीप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी जिससे एक युवक घायल
हो गया। उसका नोखा के बागड़ी अस्पताल में इलाज कराया गया। जानकारी के अनुसार स्वरूपसर निवासी बाबूलाल पुत्र नरूराम बाइक पर सवार होकर आ रहा था। शिव धर्मकांटे के पास जीप चालक ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। जिससे उसके सिर व पैर में चोट आई। हादसे की सूचना पर पुलिस भी बागड़ी अस्पताल में पहुंची।
ट्रेन की चपेट में आया युवक
नापासर. उधर, नापासर-सींथल रेलवे लाइन पर रविवार देर रात को ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मौके पर पहुंचे नापासर थानाधिकारी जगदीश पाण्डर ने बताया कि सींथल निवासी मृतक लीलाधर मेघवाल (२८) रविवार रात को सींथल-गुसाईंसर कच्चे मार्ग पर अपने खेत की ओर गया था। उसकी रात्रि को ट्रेन की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के भाई वेदप्रकाश ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव को नापासर सीएचसी की मोर्चरी में रखवाया है।