Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

पिंकसिटी में एक्ट्रेस सोनाली सहगल:’प्यार का पंचनामा’ गर्ल ने बच्चों संग खिंचवाईं तस्वीरें, नाहरगढ़ से देखी जयपुर की खूबसूरती

जयपुर

बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनाली सहगल जयपुर आई हैं। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी तो ली ही, उन्होंने नाहरगढ़ की वादियों से जयपुर की खूबसूरती को भी देखा। इस दौरान सोनाली सहगल ने अपने सोशल मीडिया से जयपुर की तस्वीरों को भी साझा किया, जहां उन्होंने जयपुर दर्शन करने की बात कही।

छोटे बच्चों के साथ मस्ती करती सोनाली।

छोटे बच्चों के साथ मस्ती करती सोनाली।

ऐसा है सोनाली का सफर
सोनाली सहगल ने अपने कॅरियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी। उन्हें हिंदी सिनेमा में आने का पहला मौका लव रंजन की फिल्म ‘प्यार का पंचनामा’ से मिला। इस फिल्म में उन्होंने राव बखिरता के अपोजिट रिया की भूमिका अदा की थी। फिल्मों के अलावा वह गायक आतिफ असलम के वीडियो में भी नजर आ चुकी हैं। सोनाली कई रियलिटी शोज में होस्ट के तौर पर भी नजर आतीं हैं। इसके अलावा वह ‘जय माता दी’ में सनी सिंह के साथ नजर आईं थीं। वह जल्द ही अपनी डेब्यू फिल्म के सिक्वल ‘प्यार का पंचनामा 3’ में भी नजर आने वाली हैं।

सोनाली ने प्यार का पंचनामा मूवी से किया था डेब्यू।

सोनाली ने प्यार का पंचनामा मूवी से किया था डेब्यू।

सोनाली ने नाहरगढ़ से जयपुर की खूबसूरती को निहारा।

सोनाली ने नाहरगढ़ से जयपुर की खूबसूरती को निहारा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *