मुंबई
कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन यानी शुक्रवार को बाजार ने नया रिकॉर्ड बनाया। सेंसेक्स ने 55,487.79 और निफ्टी ने 16,543.60 का रिकॉर्ड स्तर छुआ और अंत में सेंसेक्स 593 अंकों की शानदार तेजी के साथ 55,437 पर और निफ्टी 164.70 अंकों की बढ़त के साथ 16,529 पर बंद हुआ।
सेंसेक्स के 30 शेयर्स में से 20 शेयर बढ़त के साथ और 10 शेयर लाल निशान में बंद हुए। जिसमें TCS के शेयर 3.15% की तेजी के साथ 3459.50 पर और HCL टेक के शेयर 2.45% की तेजी के साथ 1123.90 पर बंद हुए।
बाजार को IT, बैंकिंग और FMCG शेयर्स का सपोर्ट मिला
NSE पर निफ्टी बैंक, IT और FMCG शेयर्स में तेजी देखी गई। IT इंडेक्स में 1.35% की तेजी रही। IT कंपनी TCS के शेयर 3.11% की तेजी और HCL टेक के शेयर 2.50% की तेजी के साथ बंद हुए। वहीं टाटा कंज्यूमर के शेयर 4% की तेजी के साथ 805.25 पर बंद हुए।
जुलाई में मजबूत आर्थिक आंकड़ों से बाजार को सपोर्ट
- जुलाई में रिटेल महंगाई दर 5.59% रही
- RBI ने GDP ग्रोथ का अनुमान 9.5% पर बरकरार रखा
- जून तिमाही में कंपनियों के अच्छे नतीजे
- GST कलेक्शन जुलाई 2020 से 33.14% ज्यादा हुआ
- बाजार में कैश फ्लो ज्यादा है
- फॉरेक्स रिजर्व पहली बार 620 अरब डॉलर पहुंचा
- वैक्सीनेशन बढ़ने से भी बाजार पर असर पड़ रहा है
- अमेरिकी बाजार में भी लगातार तेजी, नए रिकॉर्ड बन रहे हैं
BSE पर 1,567 शेयर्स बढ़त पर बंद
BSE पर 3,340 शेयर्स में कारोबार हुआ। जिसमें 1,567 शेयर्स बढ़त के साथ और 1,650 शेयर्स लाल निशान में बंद हुए । इसी के साथ लिस्टेड कंपनियों का कुल मार्केट कैप भी 240.20 लाख करोड़ रुपए के पार पहुंच गया है। इससे पहले गुरुवार को सेंसेक्स 318 अंक चढ़कर 54,843.98 पर और निफ्टी 82 अंक चढ़कर 16,364.40 पर बंद हुआ था।