बीकानेर. नगर निगम के कई कांग्रेस पार्षदों ने बुधवार को जयपुर में जिले के प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा से मुलाकात की। कांग्रेस नेता गोपाल गहलोत के नेतृत्व में प्रभारी मंत्री से मिले पार्षदों ने मेघराज भाटी की करन्ट लगने से हुई मौत के मामले में कार्रवाई की मांग की।
पार्षदों ने मंत्री डोटासरा को बताया कि इस प्रकरण में पक्ष-विपक्ष के पार्षदों ने जिला प्रशासन से संबंधित विद्युत कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है। इस दौरान पार्षद आनन्द सिंह सोढ़ा, रमजान कच्छावा, वसीम फिरोज अब्बासी, महेन्द्र बडगुजर, सुनील गेदर, मनोज जनागल, अब्दुल वाहिद, नंदू गहलोत सहित सुभाष स्वामी, सुरेन्द्र डोटासरा, पूनम आदि उपस्थित रहे। इस दौरान पार्षदों ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, ऊर्जा मंत्री डॉ. बीडी कल्ला, प्रभारी मंत्री गोविन्द सिंह डोटासरा के नाम ज्ञापन सौंपकर बिजली कंपनी के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।