Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

UP में BJP की जन आशीर्वाद यात्राएं आज से:लखनऊ से शुरू हुई 3500 KM की यात्रा, केंद्रीय राज्यमंत्री 120 विधानसभा और 35 लोकसभा क्षेत्रों में बनाएंगे चुनावी माहौल

लखनऊ

नरेंद्र मोदी मंत्रिमंडल में स्थान पाने वाले UP के 7 सांसद आने वाले विधानसभा चुनाव 2022 से पहले प्रदेश में जगह-जगह जन आशीर्वाद यात्राएं निकालेंगे। सातों सांसद केंद्रीय मंत्री की हैसियत से जनता का आशीर्वाद लेंगे। यात्राओं की शुरुआत 16 अगस्त से हुई है। ये 20 अगस्त तक चलेंगी।

इस यात्रा के जरिए भाजपा 120 विधानसभा क्षेत्रों और 35 लोकसभा क्षेत्रों में चुनाव से पहले पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने की कोशिश करेगी। इस जन आशीर्वाद यात्राओं के जरिए भाजपा उस खास वोट बैंक को भी साधने की कोशिश में है, जिनसे चुनकर ये जनप्रतिनिधि आते हैं।

  • केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी बोले कि 2014 में जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शपथ ली थी, तो उन्होंने खुद को जनसेवक कहा था। अब हमें भी एक मौका दिया गया है कि हम जनता के बीच जाएं, उनकी सेवा करें। जन आशीर्वाद यात्रा के जरिए जनता से आशीर्वाद लेंगे और अपील करेंगे कि 2022 में पूर्ण बहुमत की सरकार बन सके।
  • केंद्रीय राज्य मंत्री कौशल किशोर ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार और UP की योगी सरकार भीमराव अंबेडकर, राममनोहर लोहिया और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के मिशन को पूरा कर रही है। रोटी, कपड़ा और मकान के साथ ही किसानों के लिए किसान सम्मान निधि की व्यवस्था भी केंद्र सरकार ने की है। हम अब जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इन सभी बातों से लोगों के रूबरू कराएंगे। इसके साथ ही जनता का आशीर्वाद लेंगे। ताकि 2022 में उत्तर प्रदेश में फिर से भाजपा की सरकार बने।
  • केंद्रीय राज्य मंत्री अजय मिश्र टेनी ने कहा कि हम सभी लोग जन आशीर्वाद यात्रा पर निकले हैं। हम अपने लोकसभा क्षेत्र के अलावा बाकी क्षेत्रों में भी जाएंगे और लोगों का आशीर्वाद लेंगे। केंद्र सरकार और राज्य सरकार के कामकाज के बारे में भी जन-जन को बताएंगे।
जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए।

लखनऊ में हुआ मंत्रियों का भव्य स्वागत
केंद्रीय राज्य मंत्री पंकज चौधरी बस्ती के लिए, कौशल किशोर मोहान उन्नाव के लिए और अजय मिश्र टेनी संडीला, हरदोई के लिए प्रस्थान किया। यहां से वे जन आशीर्वाद यात्रा शुरू करेंगे। इस दौरान रास्ते में जगह-जगह पर केंद्रीय मंत्रियों का स्वागत और अभिनंदन किया जाएगा। इस दौरान यह मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां जनता को बताएंगे।

जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त यानी आज से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेंगी।

जन आशीर्वाद यात्रा 16 अगस्त यानी आज से शुरू होकर 20 अगस्त तक चलेंगी।

36 लोकसभा और 120 से विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 3500 KM की दूरी तय करेंगी यात्राएं
जन आशीर्वाद यात्राएं प्रदेश के लगभग 36 लोकसभा और 120 से ज्यादा विधानसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 3.5 हजार किलोमीटर से ज्यादा की दूरी तय करेंगी। यात्रा के दौरान जगह-जगह स्वागत सभाएं व जनसभाएं होंगी। 2022 का विधानसभा चुनाव नजदीक है। लिहाजा, इस यात्रा के बहाने यह नए मंत्री यह संदेश देंगे कि शीर्ष नेतृत्व ने केंद्र सरकार में उन्हें मंत्री का ओहदा देकर उनकी बिरादरी को महत्व देने के साथ उसका सम्मान किया है।

स्वागत के बहाने जातियों को साधने की कोशिश
भाजपा इस जन आशीर्वाद यात्रा से प्रदेश में पूरब से पश्चिम तक चुनावी माहौल बनाएगी। इसके साथ ही ब्राह्मण, कोरी, पासी, धनगर, लोधी और कुर्मी वोट बैंक को साधने की कोशिश करेगी। केंद्रीय मंत्रिमंडल के विस्तार में प्रदेश के अनुसूचित जाति व पिछड़ा वर्ग के तीन-तीन और एक ब्राह्मण सांसद को राज्य मंत्री बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *