Friday, May 15निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

सोने-चांदी में लौटी चमक:पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज सोने-चांदी की चमक बढ़ी, सोना फिर 47 हजार के पार निकला

नई दिल्ली

पिछले हफ्ते की गिरावट के बाद आज यानी सोमवार को सोने-चांदी की चमक बढ़ी है। इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) की वेबसाइट के अनुसार आज सर्राफा बाजार में सोना 337 रुपए महंगा होकर 47,039 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। हालांकि वायदा बाजार में आज सोना कमजोर हुआ है। 2 बजे MCX पर सोना 25 रुपए की गिरावट के साथ 46,915 रुपए पर ट्रेड कर रहा है।

कैरेट के हिसाब से सोने की कीमत

कैरेटभाव (रुपए/10 ग्राम)
2447,039
2346,851
2243,088
1835,279

सर्राफा बाजार में चांदी भी चमकी
चांदी की बात करें तो सर्राफा बाजार में 435 रुपए की बढ़त के साथ 63,047 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है। हालांकि MCX पर ये दोपहर 2 बजे 479 रुपए की गिरावट के साथ 62,762 रुपए पर ट्रेड कर रही है।

पिछले हफ्ते हजार रुपए सस्ता हुआ था सोना
पिछले हफ्ते सोना 47,647 रुपए से गिरकर 46,680 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया था। यानी इसमें 967 रुपए की गिरावट आई थी। इस दौरान चांदी भी 4,115 रुपए सस्ती होकर 62,612 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई थी।

इंटरनेशनल मार्केट में सोना-चांदी
इंटरनेशनल मार्केट में गोल्ड पर दबाव दिख रहा है। यहां भी सोना लाल निशान में ट्रेड कर रहा है। इंटरनेशनल मार्केट में सोना 1,775 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रहा है। वहीं चांदी की कीमत 23.51 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेड कर रही है।

साल के आखिर तक 54 हजार तक जा सकता है सोना
IIFL सिक्योरिटीज के वाइस प्रेसिडेंट (कमोडिटी एंड करेंसी) अनुज गुप्ता कहते हैं कि कई देशों में कोरोना की तीसरी लहर का असर दिखने लगा है। इसके अलावा भारत के भी कई राज्यों में अब कोरोना के मामले बढ़ने लगे हैं। इससे आने वाले दिनों में सोने को सपोर्ट मिलेगा। इसके चलते ये साल के आखिर तक 54 हजार रुपए तक जा सकता है।

मिस्ड कॉल से जानें भाव
22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड ज्वैलरी के खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 पर मिस्ड कॉल दे सकते हैं। कुछ ही देर में SMS के जरिए करंट रेट्स मिल जाएंगे। इसके अलावा लगातार अपडेट्स की जानकारी के लिए www.ibja.co पर देख सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *