Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

75वें स्वतंत्रता दिवस का तोहफा:SBI ने होम लोन के बाद अब पर्सनल, कार और गोल्ड लोन की प्रोसेसिंग फीस भी की माफ, FD पर भी मिलेगा ज्यादा ब्याज

नई दिल्ली

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) ने 75वें स्वतंत्रता दिवस पर ‘SBI प्‍लेटिनम डिपॉजिट’ नाम से एक स्‍पेशल डिपॉजिट स्‍कीम शुरू की है। इस योजना के तहत निवेश करने पर आपको सामान्य डिपॉजिट की तुलना में 0.15% तक ज्यादा ब्याज मिलेगा। इसके अलावा होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिंग फीस न लेने का फैसला किया है। आप 14 सितंबर तक इसका लाभ ले सकते हैं।

सीमित अवधि के लिए निवेश कर मिलेगा फायदा
‘SBI प्‍लेटिनम डिपॉजिट’ का फायदा 75 दिन, 525 दिन (75 हफ्ते) और प्लेटिनम 2250 दिन (75 महीने) के लिए निवेश करने पर मिलेगा। SBI डिपॉजिट (FD) पर अभी अधिकतम 5.40% ब्याज दे रहा है।

अब कितना ब्याज मिलेगा?

अवधिसामान्य तौर पर ब्याज दर (%)ऑफर के तहत ब्याज दर (%)
75 दिन3.94.05
525 दिन4.95.05
2250 दिन5.45.55

लोन पर प्रोसेस फीस माफ की
SBI ने होम, पर्सनल, कार और गोल्ड लोन पर भी प्रोसेसिग फीस न लेने का फैसला किया है। इसके अलावा लोन लेने पर आपको खास छूट भी मिलेगी।

गोल्ड और कार लोन पर मिल रही ब्याज दर में छूट
SBI ने गोल्ड लोन पर 0.50% और कार लोन पर 0.25% की छूट देने का फैसला किया है। कार लोन पर छूट का लाभ लेने के लिए आपको योनो ऐप से अप्लाई करना होगा। अब आपको गोल्ड लोन और कार लोन 7.50% ब्याज दर पर मिलेंगे। इसके अलावा कोरोना वॉरियर को पर्सनल लोन पर 0.50% की अतिरिक्त छूट मिलेगी।

SBI किस अवधि पर कितना ब्याज दे रहा

अवधिब्याज दर (%)
7 से 45 दिन2.9
46 से 179 दिन3.9
180 से 210 दिन4.4
211 से एक साल4.4
1 साल अधिक से 2 साल से कम4.9
2 साल से 3 साल से कम5.1
3 साल से 5 साल से कम5.3
5 साल से 10 साल5.4

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *