Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

खराब फॉर्म से नाखुश कोहली:भारतीय कप्तान ने आउट होने के बाद ड्रेसिंग रूम में गुस्से में फेंका तौलिया, सामने आया VIDEO

लंदन

भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट में कप्तान विराट कोहली अपने खराब फॉर्म से नाराज दिखे। वे मैच के चौथे दिन आउट होने के बाद जब ड्रेसिंग रूम पहुंचे तो गुस्से में ड्रेसिंग रूम की खिड़की पर तौलिया फेंक दिया। इसका वीडियो भी अब सामने आया है। फैंस भी इस वीडियो पर जमकर कॉमेंट कर रहे हैं।

खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं कप्तान विराट कोहली
दरअसल भारत ने दूसरी पारी में 6 विकेट पर 181 रन बना लिए हैं। भारत की लीड 154 रन की है। ऐसे में 5वें दिन भारत पर हार का खतरा भी मंडरा रहा है। दूसरी पारी में भारतीय ओपनर्स लोकेश राहुल 5 रन और रोहित शर्मा 21 रन बनाकर आउट हो गए।

इसके अलावा विराट भी 20 रन ही बना सके। पहली पारी में उन्होंने 42 रन बनाए थे। पहले टेस्ट में कोहली शून्य पर आउट हुए थे। वहीं दूसरी तरफ इंग्लैंड के कप्तान जो रूट सीरीज की 3 पारियों में 64, 109 और 180* रन बना चुके हैं।

मैच के दौरान एंडरसन और कोहली पिच को लेकर भिड़ गए।

पिछले काफी समय से शतक नहीं लगा पाए कोहली
विराट पिछले काफी समय से किसी टेस्ट मैच में शतक भी नहीं जड़ पाए हैं। इसी के फ्रस्ट्रेशन में वे ड्रेसिंग रुम में तौलिया फेंकते हुए नजर आए। उनके वीडियो पर सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट भी कर रहे हैं। जयदेव त्रिवेदी नाम के एक यूजर ने कहा- तौलिया फेंकने से कुछ नहीं होगा। आपको ऑफ स्टंप से बाहर जाती गेंदों पर बैट लगाना बंद करना होगा। इसके लिए कोहली को सचिन की डबल सेंचुरी वाली पारी देखनी चाहिए।

कोहली की जगह कुछ समय के लिए सूर्यकुमार को मौका मिले
दूसरे यूजर ने लिखा- कोहली को खुद को समय देना चाहिए और ब्रेक लेना चाहिए। उनकी जगह फिलहाल सूर्यकुमार यादव को मौका मिले। छोटे से ब्रेक के बाद कोहली अपने खोए फॉर्म को ढूंढ सकते हैं। ऐसा लग रहा है कि वे कप्तानी के दबाव को झेलने में असमर्थ हैं। इससे उनकी बैटिंग भी प्रभावित हो रही है।

मैच के दौरान एक खिलाड़ी ने दूसरे खिलाड़ी के पास पैर मारकर बॉल दी और दूसरे खिलाड़ी ने स्पाइक्स से रगड़ना शुरू कर दिया। फुटेज में खिलाड़ी का चेहरा नजर नहीं आ रहा है। इस मामले में भारतीय टीम की ओर से मैच रेफरी क्रिस ब्रॉड के पास आधिकारिक शिकायत नहीं की गई है और न ही अब तक बॉल टैंपरिंग को लेकर पुष्टि हुई है।

भारत के पास 5वें दिन पंत के रूप में एक बल्लेबाज मौजूद
भारत ने लॉर्ड्स टेस्ट की पहली पारी में 364 रन बनाए थे। इसके जवाब में रूट के 180 रन की बदौलत इंग्लिश टीम 391 रन बना पाई। इस लिहाज से उन्हें 27 रन की लीड मिली। फिलहाल भारत को 5वें दिन मैच बचाने के लिए क्रीज पर मौजूद इकलौते बैट्समैन ऋषभ पंत से काफी उम्मीदें होंगी। 200 रन से कम का टारगेट भारत के लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *