Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम घोषित:इनग्लिस टीम में इकलौते नए खिलाड़ी, IPL में महंगे बिकने वाले रिचर्डसन और मेरिडिथ को नहीं मिली जगह

पर्थ

ऑस्ट्रेलियाई सिलेक्टर्स ने टी-20 वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम में पहली बार विकेटकीपर-बल्लेबाज जोश इनग्लिस को टीम में जगह दी गई है। वहीं काफी समय से इंजरी और निजी कारणों से टीम से बाहर चल रहे स्टीव स्मिथ, डेविड वॉर्नर, ग्लेन मैक्सवेल और पैट कमिंस की टीम में वापसी हुई है।

एरॉन फिंच को टीम की कप्तानी संभालेंगे, जबकि कमिंस उनके डिप्टी बनाए गए हैं। IPLके 14वें सीजन में महंगे बिकने वाले झाय रिचर्डसन और राइली मेरिडिथ को टीम में जगह नहीं दी गई है।

जोश को घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला
घरेलू क्रिकेट में जोश इनग्लिस का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने घरेलू टी-20 में 175.82 की स्ट्राइक रेट से 14 मैचों में 531 रन बनाए हैं। वहीं फर्स्ट क्लास लेवल पर खेले गए 63 टी-20 मैचों में 32.90 की औसत से 1645 रन बनाए हैं। अभी तक उन्हें इंटरनेशनल लेवल पर ऑस्ट्रेलिया की ओर से खेलने का मौका नहीं मिला है। टी-20 वर्ल्डकप से वह ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू करेंगे।

बिग बैश लीग के दौरान जोश इनग्लिस।

बिग बैश लीग के दौरान जोश इनग्लिस।

रिचर्डसन सहित कई खिलाड़ियों को टीम में नहीं मिली जगह
IPL के 14वें सीजन में 14 करोड़ में बिकने वाले झाय रिचर्डसन और 8 करोड़ में बिकने वाले मेरिडिथ को टीम में जगह नहीं मिली। रिचर्डसन और मेरिडिथ को पंजाब किंग्स ने खरीदा था। रिचर्डसन का बेस प्राइस 1.50 करोड़ और मेरेडिथ का बेस प्राइस 40 लाख था। इनके अलावा एंड्रयू टाई और जेसन बेहरेनडॉर्फ, एलेक्स कैरी, मोइसेस हेनरिक्स, जोश फिलिप और एश्टन टर्नर को भी टीम में जगह नहीं मिली है।

रिचर्डसन IPL में नहीं कर पाए प्रभावित
रिचर्डसन IPL 2021 के पहले लेग में कुछ खास नहीं कर पाए थे। पंजाब किंग्स से खेलते हुए उन्होंने 3 मैचों में 10.63 की इकोनॉमी रेट से 3 विकेट लिए थे।

झाय रिचर्डसन को IPL के 14 वें सीजन के लिए पंजाब किंग्स इलेवन ने 14 करोड़ में खरीदा था।

झाय रिचर्डसन को IPL के 14 वें सीजन के लिए पंजाब किंग्स इलेवन ने 14 करोड़ में खरीदा था।

ऑस्ट्रेलिया को पहला मैच 23 अक्टूबर को खेलना है
ऑस्ट्रेलिया को वर्ल्डकप के सुपर-12 राउंड के ग्रुप-1 में रखा गया है। इस ग्रुप में साउथ अफ्रीका, इंग्लैंड और मौजूदा वर्ल्ड चैंपियन वेस्टइंडीज शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया का पहला मैच 23 अक्टूबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ है।

टी-20 वर्ल्डकप के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम
एरॉन फिंच (कप्तान), पैट कमिंस (उप-कप्तान), डेविड वॉर्नर, मैथ्यू वेड, स्टीव स्मिथ, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जोश इनग्लिस, मिचेल मार्श, ऐश्टन ऐगर, जaश हेजलवुड, मिचेल स्टार्क, मिचेल स्वेपसन, केन रिचर्डसन और एडम जाम्पा।

रिजर्व : डेनियल क्रिश्चियन, डेनियल सैम्स, नाथन एलिस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *