Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

निफ्टी-200 के शेयर्स का विश्लेषण:चुनिंदा शेयरों पर टिकी है बाजार की तेजी, 200 में सिर्फ 10 शेयर्स में रफ्तार

मुंबई

घरेलू शेयर बाजार लगातार नई ऊंचाई बना रहे हैं और ग्लोबल मार्केट से बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन यह बढ़त मोटे तौर पर 5% शेयर्स तक ही सीमित है। शेष में या तो गिरावट है या नाममात्र की तेजी है। विश्लेषक इसे इस बात के संकेत के रूप में देख रहे हैं कि आगे और तेजी मुश्किल है।

मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में गिरावट
हाल के हफ्तों में बाजार की चाल काफी दिलचस्प रही है। मार्केट कैप और वेटेज के हिसाब से निफ्टी-200 इंडेक्स के 10 बड़े शेयर्स ने इस महीने में अब तक बाकी के 190 शेयरों से 7% बेहतर प्रदर्शन किया है। निफ्टी 200 इंडेक्स मार्च 2020 के निचले स्तर से करीब दोगुनी ऊंचाई पर पहुंच गया है। लेकिन, अगस्त की शुरुआत से मिडकैप और स्मॉलकैप शेयर्स में गिरावट आ रही है।

सिर्फ बड़ी कंपनियों के कुछ शेयर में तेजी
सिर्फ बड़ी कंपनियों के कुछ शेयर बाजार को लगातार नई ऊंचाई पर ले जा रहे हैं। अगस्त में अब तक सेंसेक्स 5.65%, निफ्टी 4.86% और निफ्टी-200 करीब 3% चढ़ा है। दूसरी तरफ निफ्टी मिडकैप-150 इंडेक्स में 3.1% और निफ्टी स्मॉलकैप-250 में 8.6% गिरावट आई है।

मिडकैप से लार्जकैप में जा रहा पैसा
एमके ग्लोबल फाइनेंशियल सर्विसेज के एस. हरिहरन ने कहा कि अभी लार्जकैप शेयर्स में मिडकैप शेयर्स के मुकाबले ज्यादा निवेश हो रहा है। कैपिटलवाया ग्लोबल रिसर्च के रिसर्च हेड गौरव गर्ग का भी मानना है कि स्मार्ट निवेशक और ट्रेडर मिडकैप से पैसा निकालकर लार्जकैप में लगा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *