Saturday, April 25निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

किसानों के समर्थन में जलाई आदेशों की प्रतियां

अनूपगढ़ (सीमा सन्देश)। राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम के स्थानीय आगार की सीटू यूनियन के कर्मचारियों ने किसानों के समर्थन में केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए तीनों कृषि अध्यादेशों की प्रतियां जलाकर विरोध प्रकट किया। सीटू यूनियन की प्रांतीय कमेटी के आह्वान पर बस स्टैंड पर किए गए विरोध प्रदर्शन में अध्यक्ष धनराज जाट, सचिव प्रभुदयाल मेहरा एवं प्रांतीय सचिव महेंद्र सिंह बुट्टर तथा अन्य सदस्यों ने कहा कि केंद्र सरकार जबरदस्ती इन बिलों को किसानों पर थोप रही है। सीटू यूनियन के पदाधिकारियों ने मांग करते हुए कहा कि केंद्र सरकार इन अध्यादेशों को रद्द कर किसानों को राहत प्रदान करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *