दिल्ली
टीम इंडिया के पूर्व ओपनर विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग क्रिकेट से सन्यास के बाद भी सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं और वह सोशल मीडिया पर लगातार ऐसे पोस्ट डालते रहते हैं, जो फैन्स काफी पसंद करते हैं। सहवाग ने अपने सोशल मीडिया पर मंगलवार को एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसे फैन्स काफी पसंद कर रहे हैं। इस वीडियो में एक बच्चा भैंस को पाइप से नहला रहा है और इसका लुत्फ भी उठा रहा है। बच्चा भैंस के ऊपर खड़ा होकर तो कभी बैठकर तो, कभी लेटकर पानी डाल रहा है और साथ- साथ भैंस भी नहा रही है। इसके साथ राजेश खन्ना की ‘फिल्म अंदाज का गाना जिंदगी एक सफर है सुहाना’ भी चल रहा है। सहवाग ने इस वीडियो का कैप्शन में लिखा है कि गांव का जीवन, शहरों के लोग नहीं जानेंगे इसका मजा।
सहवाग खुद भी ग्रामीण इलाके से हैं
वीरेंद्र सहवाग का ताल्लुकात भी गांव से है। उनका जन्म दिल्ली के नजफगढ़ में 20 अक्टूबर 1978 को हुआ था। यहीं से उन्होंने क्रिकेट की शुरुआत की और बाद में फिरोजशाह कोटला में जाकर ट्रेनिंग लिया।
वनडे 104.34 की स्ट्राइक रेट से बनाए हैं रन
सहवाग ने 104 टेस्ट मैचों में 49.34 की औसत से 8586 रन बना चुके हैं। वहीं उन्होंने 23 सेंचुरी और 6 डबल सेंचुरी भी ठोके हैं। जबकि 251 वनडे मैचों में 35.06 की औसत से 8273 रन बनाए हैं। उनका स्ट्राइक रेट 104.34 रहा है। उन्होंने 15 शतक भी लगाए हैं।