Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

कोटा में BJP MLA के विवादित बोल:मदन दिलावर बोले- डोटासरा RSS के शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने के भी लायक नहीं, राष्ट्रीय सेवक संघ के मामले में सोच-समझ कर बोलें

कोटा

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के BJP और RSS पर जुबानी हमले से सियायत गरमा गई है। BJP प्रदेश महामंत्री व रामगंज मंडी से विधायक मदन दिलावर ने डोटासरा पर कटाक्ष करते हुए विवादित बयान दिया है। उन्होंने वीडियो जारी कर मुख्यमंत्री गहलोत नसीहत देते हुए कहा कि डोटासरा RSS शौचालय के गेट के बाहर खड़े होने लायक भी नहीं हैं। इसलिए अपनी सीमा में रहें। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार में डूबे हुए लोग RSS को अनुशासनहीन कहने लगे हैं। दरअसल, PCC में मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा था कि RSS की पाठशाला में हल्की बातें ही सिखाई जाती हैं।

दिलावर बोले- RSS की वजह से देश सुरक्षित

मदन दिलावर ने शिक्षा मंत्री व PCC अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का तोता बताया। दिलावर ने कहा कि RSS 1925 से शुरू हुआ है। उसी की देन है, आज हमारा देश सुरक्षित और सम्मानित है। आपकी पार्टी की वजह से तो इस देश पर कब का विदेशियों का कब्जा हो गया होता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *