Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

काबुल में विस्फोट से स्पिनर राशिद खान दुखी:बोले- फिर से खून बह रहा है, कृपया अफगानों को मारना बंद करें

काबुल

काबुल में हुए विस्फोट से काफी आहत अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान ने विस्फोट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा, ‘अफगानों को मारना बंद करें।’

उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया, ‘काबुल में फिर से खून बह रहा है, कृपया अफगानों को मारना बंद करें।” इससे पहले उन्होंने दुनिया के नेताओं को एक साथ आने और अपने देश में सामान्य स्थिति बहाल करने की अपील करते हुए पोस्ट किया था, “प्रिय विश्व नेताओं, मेरा देश अराजकता में है, बच्चों और महिलाओं सहित हजारों निर्दोष लोग रोज मारे जा रहे हैं, घर और संपत्ति नष्ट हो रही है, हमें ऐसे बीच मझधार में मत छोड़िए।’

फिदायीन हमलों में 80 से ज्यादा लोगों की मौत
अफगानिस्तान की राजधानी काबुल के हामिद करजई इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ठीक सामने गुरुवार शाम दो फिदायीन हमले हुए। अमेरिकी अखबार वॉल स्ट्रीट जर्नल के मुताबिक इन धमाकों में 80 लोग मारे गए हैं और 200 से ज्यादा जख्मी हुए हैं। मृतकों में एक दर्जन अमेरिकी मरीन कमांडों भी शामिल हैं, जबकि 15 घायल हुए हैं।

ISIS ने ली जिम्मेदारी
न्यूज एजेंसी के मुताबिक, आतंकी संगठन ISIS के खुरासान ग्रुप ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड के जनरल कैनेथ मैकेंजी ने बताया कि काबुल एयरपोर्ट से तमाम फ्लाइट ऑपरेशन्स बंद कर दिए गए हैं। अधिकारियों के मुताबिक वहां पर और हमले हो सकते हैं।

वनडे में 100 से ज्यादा विकेट ले चुके हैं
अफगानिस्तान की ओर से अब तक खेले 74 मैचों में राशिद खान 4.18 की इकॉनॉमी रेट से 140 विकेट ले चुके हैं ओर 51 टी-20 में 6.21 की इकॉनॉमी रेट से 95 विकेट अपने नाम कर चुके हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *