Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

यूरोपीय टी 20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर:टी-20 में नीदरलैंड्स की तेज गेंदबाज फेडरिक ओवरडिक ने 7 विकेट लेकर बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अब तक पुरुष खिलाड़ी भी ऐसा नहीं कर सके

पेरिस

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) के यूरोपीय टी20 वर्ल्ड कप क्वालिफायर के एक मुकाबले में नीदरलैंड्स की 21 साल की तेज गेंदबाज फेडरिक ओवरडिक ने 7 विकेट लेकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले पुरुष और महिला दोनों कैटेगरी में 6 विकेट लेने का वर्ल्ड रिकॉर्ड था। ओवरडिक ने 6 बल्लेबाजों को बोल्ड किया। यह उनका 8वां टी20 इंटरनेशनल था। इससे पहले वे 7 मैच में सिर्फ 4 विकेट ही ले सकी थीं। नीदरलैंड्स ने इस मैच में फ्रांस को 9 से हराया

फ्रेडरिक ने 4 ओवर में 3 रन दिए
फ्रांस ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पूरी टीम 17.3 ओवर में 33 रन बनाकर आउट हो गई। टीम की कोई भी खिलाड़ी डबल डिजिट में रन नहीं बना सकी। नीदरलैंड्स की ओर से फ्रेडरिक ओवरडिक ने 4 ओवर में 2 मेडन के साथ सिर्फ 3 रन दिए और 7 विकेट लिए। इनके अलावा मार्लोस ब्रातो ने 4 ओवर में 9 रन देकर 1 विकेट लिया, जबकि ईवा लिंच ने 3 ओवर 3 रन देकर 1 विकेट और सिल्वर सीजर्स ने 2.3 ओवर में 6 रन देकर 1 विकेट लिए।

3.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य हासिल किया
34 रन के टारगेट का पीछा करने उतरी नीदरलैंड्स की टीम ने 3.3 ओवर में एक विकेट के नुकसान पर लक्ष्य को हासिल कर लिया। यानी, नीदरलैंड्स ने सिर्फ 21 गेंद पर ही मैच को 9 विकेट से जीत लिया। नीदरलैंड्स की ओर से रॉबिनी 21 रन बनाकर नाबाद रहीं। उन्होंने 12 गेंद का सामना किया और 4 चौके लगाए।

6 महिला गेंदबाजों ने 6 विकेट लिए हैं
फ्रेडरिक ओवरडिक से पहले टी20 में नेपाल की अंजली चंद के नाम बेस्ट प्रदर्शन का रिकॉर्ड दर्ज था। अंजली चंद ने 2019 में मालदीव के खिलाफ 2.1 ओवर में बिना रन दिए 6 विकेट झटके थे। वहीं मलेशिया की मास एलिसा, नेपाल की नेरी थापा, केन्या की एस वीटोटो और न्यूजीलैंड की एमी सेदरवेट भी एक पारी में 6-6 विकेट चटका चुकी हैं। भारत की ओर से एक पारी में सबसे अच्छा प्रदर्शन करने का रिकॉर्ड झूलन गोस्वामी के नाम है। तेज गेंदबाज झूलन ने 2012 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 11 रन देकर 5 विकेट लिए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *