Thursday, May 7निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

क्रिस केयर्न्स को लकवा हुआ:हार्ट सर्जरी के बाद न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर क्रिस केयर्न्स को पैरों में लकवा हुआ; स्पाइनल अस्पताल में हो रहा इलाज

सिडनी

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑल राउंडर क्रिस केयर्न्स को पैरों में लकवा हो गया है। केयर्न्स लंबे समय से दिल की एक गंभीर बीमारी एओरटिक डिसेक्शन से परेशान थे और 11 अगस्त को अचानक से बेहोश हो जाने के बाद उनको सिडनी के एक अस्पताल में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया था। उनका सिडनी में हार्ट का ऑपेशन हुआ था। एक हफ्ते पहले ही उन्हें लाइफ स्पोर्ट सिस्टम से हटाया था।

न्यूजीलैंड मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक केयर्न्स कैनबेरा लौट आए थे। उनकी हालत गंभीर है। पूर्व ऑलराउंडर के वकील एरोन लॉयड के अनुसार सिडनी में हार्ट की सर्जरी के दौरान उनके स्पाइन पर अटैक आया था, जिसकी वजह से उनके पैरों में लकवा हो गया है। ऑस्ट्रेलिया के एक विशेषज्ञ स्पाइनल अस्पताल में उनका इलाज कर रहे हैं। बयान में मुताबिक केयर्न्स का परिवार अब ज्यादा समय एक साथ बिताना चाहता है। परिवार ने लोगों के मिल रहे समर्थन के प्रति आभार व्यक्त किया है।

दिग्गज खिलाड़ियों में शुमार हैं क्रिस
क्रिस केयर्न्स की गिनती न्यूजीलैंड के दिग्गज खिलाड़ियों में होती है। केयर्न्स ने 62 टेस्ट मैचों में 3,320 रन के साथ 218 विकेट भी चटकाए हैं। इसी तरह उन्होंने 215 वनडे मुकाबलों में 4,950 रन और 201 विकेट लिए हैं। उन्होंने दो टी-20 आई मैच भी खेले और इस दौरान 3 रन बनाने के साथ एक विकेट भी हासिल किया।

फिक्सिंग में भी आया था नाम
क्रिस केयर्न्स का करियर विवादों से भी जुड़ा रहा। साल 2008 में इंडियन क्रिकेट लीग (ICL) में खेलने के दौरान उनका नाम फिक्सिंग में सामने आया था। केयर्न्स ने अपने ऊपर लगाए गए आरोपों को गलत साबित करने के लिए कानूनी लड़ाई भी लड़ी थी। हालांकि, बाद में ICL को भंग कर दिया गया था। मैच फिक्सिंग के आरोपों के खिलाफ उन्होंने 2012 में इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के संस्थापक ललित मोदी के खिलाफ मानहानि का मामला भी जीता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *