Saturday, May 9निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

2021 क्लासिक 350 लॉन्च:रॉयल एनफील्ड ने बुलेट में कई बदलाव किए, इसमें नया जे-प्लेटफॉर्म इंजन दिया, पहली बार LCD फ्यूल गेज लगाया

नई दिल्ली

रॉयल एनफील्ड ने अपनी 2021 क्लासिक 350 बुलेट को लॉन्च कर दिया है। इस एंट्री लेवल मॉडल की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपए है। कंपनी ने पुराने मॉडल की तुलना में इसमें कई बदलाव किए हैं। कंपनी ने इस बुलेट को कुल 5 वैरिएंट में लॉन्च किया है। चलिए पहले देखते हैं इन सभी वैरिएंट की कीमतें…

2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का इंजन
बुलेट में नया जे-प्लेटफॉर्म 349cc इंजन मिलेगा, जिसने 346cc UCE इंजन को रिप्लेस किया है। कंपनी का कहना है कि यह इंजन मीटीअर 350 जैसा ही है। हालांकि, इसका अपना इग्निशन टाइमिंग, एग्जॉस्ट लेआउट और फ्यूलिंग मैप है। पुराने क्लासिक के पुशरोड-वाल्व सिस्टम को SOHC टू-वाल्व हेड से बदल दिया गया है। इस इंजन का पीक पावर 20.3hp और पीक टॉर्क 27Nm हैं। इंजन को 5 स्पीड गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है।

2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 का चेसिस
रॉयल एनफील्ड ने बुलेट के चेसिस में भी बड़े बदलाव किए हैं। 2021 मॉडल में सिंगल-क्रैडल फ्रेम को डबल-डाउनट्यूब यूनिट से बदल दिया गया है। यह चेंजेस मीटीअर 350 के समान है, केवल फुट पेग माउंट अलग है। रॉयल एनफील्ड ने कहा है कि नए क्लासिक में 41mm टेलिस्कोपिक फोर्क मिल रहा है। 2021 क्लासिक 350 का ग्राउंड क्लीयरेंस 35mm बढ़ाकर 170mm कर दिया है। सड़क पर बेहतर कंट्रोल के लिए इसमें 300mm का फ्रंट डिस्क और रियर में 270mm का रोटर डुअल-चैनल ABS दिया है। सिंगल-चैनल ABS मॉडल के रियर में ड्रम ब्रेक का इस्तेमाल किया है।

2021 रॉयल एनफील्ड क्लासिक 350 के फीचर्स
2021 क्लासिक 350 में अपडेटेड इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया है, जिसमें पहली बार LCD फ्यूल गेज मिलेगा। इसमें दो ट्रिप मीटर भी दिए हैं। टॉप-स्पेक क्रोम वेरिएंट भी कंपनी के ट्रिपर नेविगेशन डिस्प्ले के साथ आता है। यह राइडर के स्मार्टफोन की मदद से कनेक्ट होकर गूगल मैप्स डेटा का यूज करता है और केवल नेविगेशन से संबंधित जानकारी दिखाया है। हालांकि, यह कॉल या SMS के नोटिफिकेशन नहीं देता है। बाइक के चारों तरफ अपडेटेड लाइट्स भी दी है, लेकिन यह हलोजन पावर्ड बल्ब से बनी है। इसमें अपडेटेड स्विचगियर मिलेगा, जिसे मीटिअर 350 से लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *