Wednesday, May 13निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

शराब पीने से टोका तो महाराज का अंगूठा काटा:कोटा के भैरू मंदिर में सो रहे MP के रहने वाले महाराज पर बदमाशों ने आधी रात गंडासे व लाठी से किए वार, एक हाथ तोड़ा

कोटा

कोटा के इटावा कस्बे में बुधवार देररात बदमाशों ने मंदिर में सो रहे महाराज पर गंडासे व लाठी से हमला बोल दिया। उन्होंने महाराज का अंगूठा काट दिया। घायल महाराज को MBS अस्पताल कोटा रेफर किया गया है। उनका एक हाथ फैक्चर हुआ है। बताया जा रहा है के मंदिर परिसर में बैठ बदमाश शराब पी रहे थे। बुधवार को महाराज ने उन्हें भगाया था। इसी का बदला लेने देर रात वह मंदिर परिसर में फिर आ धमके और हमला बोल दिया।

भैरू मंदिर में सो रहे थे

मध्य प्रदेश के श्योपुर निवासी बालकदास महाराज (35) अलग-अलग मंदिरों में जाते रहते हैं। कुछ दिन वहीं रुक कर वह पूजा करते हैं। महाराज 4 दिन पहले ही इटावा आए थे। श्मशान घाट के पास स्थित भैरू मंदिर में रह रहे थे। बालकदास ने बताया कि बुधवार शाम के समय कुछ लोग मंदिर में शराब पी रहे थे। उन्होंने आपत्ति करते हुए शराबियों को भगा दिया था।

भागकर बचाई जान

देर रात 2 बाइक पर आए 4 बदमाशों ने हमला कर दिया था। गंडासे से उनका दाएं हाथ का अंगूठा काट दिया। बाएं हाथ में फ्रैक्चर आया है। जैसे-तैसे भागकर उन्होंने जान बचाई। रात में ही किसी के मकान में जाकर मदद मांगी। लोगों ने अस्पताल पहुंचाया। इटावा थानाधिकारी बजरंग लाल ने बताया कि महाराज कुछ समय से सुखनी नदी के पास स्थित भैरू मंदिर में अकेले रह रहे थे। अज्ञात हमलावरों के खिलाफ शिकायत मिली है। उनकी गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *