नई दिल्ली
भारत रत्न लता मंगेशकर (Lata mangeshkar) के निधन से देश में शोक की लहर है। उनके निधन से संगीत की दुनिया का एक अध्याय समाप्त हो गया है। भारत ही नहीं बल्कि दुनिया भर में लोग उन्हें अपने-अपने तरीके से याद कर रहे हैं। ऐसे में अनोखे अंदाज में तस्वीरों को पेश करने वाले पॉपुलर डेयरी ब्रांड अमूल (Amul) ने भी लता मंगेशकर को बेहद ही खास अंदाज में ट्रीब्यूट दिया है।
देखें अमूल ने क्या लिखा?
डेयरी ब्रांड ने महान गायिका को भावभीनी श्रद्धांजलि दी है। अमूल ने सोशल मीडिया पर एक मोनोक्रोम डूडल साझा किया जो अब वायरल हो रहा है। इसमें लता मंगेशकर की तीन रेखाचित्रित आकृतियां दिखाई गई हैं, जिनमें से प्रत्येक उनके जीवन के तीन अलग-अलग चरणों की हैं। एक तस्वीर उनके बचपन को ड्रा किया गया है। दूसरी, में उन्हें तानपुरा बजाते हुए दिखाया गया और तीसरी में वह माइक पर गाना गा रही हैं। इस तस्वीर पर लिखा गया है, ‘हम जहां-जहां चलेंगे आपका साया साथ होगा…’बता दें कि यह लता दीदी का गाया एक प्रसिद्ध गीत है।