Saturday, May 16निर्मीक - निष्पक्ष - विश्वसनीय
Shadow

 BCCI ने भारतीय अंडर-19 टीम के सदस्यों को दूसरे वनडे के मौके पर किया सम्मानित, देखिए वीडियो

नई दिल्ली

भारत की अंडर-19 विश्व कप विजेता टीम को बुधवार को दूसरे वनडे के मौके पर भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) द्वारा सम्मानित किया गया। अंडर-19 टीम के खिलाड़ी ब्लेजर पहने थे और उन्होंने नरेंद्र मोदी स्टेडियम के स्टैंड से भारत और वेस्टइंडीज के बीच दूसरा वनडे मैच देखा। उन्होंने मुख्य कोच ऋषिकेश कानिटकर व सहयोगी स्टाफ के अन्य सदस्यों की मौजूदगी में अपने स्टार खिलाड़ियों को खेलते हुए देखा और खेल का आनंद लिया।