स्वत: स्फूर्त गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन जोर पकड़ने लगा
जयपुर (वार्ता). देश में गौ हत्या रोकने एवं गाय को राष्ट्रमाता घोषित करने के लिये चलाये जा रहे स्वत: स्फूर्त गौमाता राष्ट्रमाता प्रतिष्ठा आंदोलन अभियान अब जोर पकड़ने लगा हैं इसके तहत राजस्थान में भी गौ दूत सक्रिय है और संत महापुरुषों एवं सनातनियों को एकजुट एवं जागरुक करके इस आंदोलन को गति प्रदान करने में लगे है।इस अभियान को मुकाम तक पहुंचाने के लिए चारों पीठों के जगदगुरू शंकराचार्य एवं देश के प्रतिष्ठित संत महापुरुषों ने इस आंदोलन के तत्वावधान में देश के सभी प्रदेशों के लिए गौ दूत नियुक्ति किए गए हैं और राजस्थान में इन गौ दूतों ने रविवार को प्रेस वार्ता करके इस आंदोलन एवं अभियान के बारे में जानकारी दी। इस मौके गौ दूत एवं शंकराचार्य मठ से तीर्थ आनंद ब्रह्मचारी ने कहा कि जब देश में कश्मीर में अनु्च्छेद 370 हट सकती हैं और अयोध्या में राम मंदिर बन सकता है तो गौ हत्या क्यूं नहीं रुक सकती। उन्होंन...









