
1,098 कैरेट का बेशकीमती तोहफा:अफ्रीका में मिला दुनिया का सबसे बड़ा हीरा, डायमंड कम्पनी ने राष्ट्रपति मोग्वेत्सी मसीसी को गिफ्ट किया तीसरा सबसे बड़ा हीरा
अफ्रीका देश बोत्सवाना में दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा मिला है। यह 1,098 कैरेट का है। देबस्वाना डायमंड कंपनी ने इस हीरे को राष्ट्रपति मोग्वेत्सी मसीसी को बतौर गिफ्ट दिया है। पिछले 50 साल के इतिहास में पहली बार इस डायमंड कम्पनी को इतना बड़ा हीरा मिला है। दुनियाभर में इस हीरे की चर्चा है। खास बात है कि इससे पहले मिले दुनिया के दोनों सबसे हीरे अफ्रीका में ही पाए गए हैं।
दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 3,106 कैरेट काअब तक 3,106 कैरेट का दुनिया का सबसे बड़ा हीरा 1905 में अफ्रीका में मिला था। इसका नाम क्यूलियन स्टोन रखा गया था। वहीं, 1109 कैरेट का दूसरा सबसे बड़ा हीरा 2015 में बोत्सवाना में ही पाया गया था, जिसका नाम लेसेडी-ला-रोना था।
हीरे का नामकरण बाकीदेबस्वाना डायमंड कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर लिनेट आर्मस्ट्रॉग का कहना है, शुरुआती जांच में पता चला कि यह दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा हीरा है। खन...